फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉलीवुड तक फिर बजा अनिल कपूर की अदाकारी का डंका, ऑस्कर विजेता निर्देशक ने की तारीफ में कही ये बात

Wed, 30 Dec 2020 07:32 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Oscar winning filmmaker Danny Boyle praises AK vs AK during a conversation with Anil Kapoor Anurag Kashyap and Vikramaditya Motwane
डैनी बॉयल, अनिल कपूर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी - फोटो : ट्विटर

ओटीटी पर रिलीज हुई दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म 'एके वर्सेज एके' देश में तो तारीफें बटोर ही रही है, अब इस फिल्म को विदेशों से भी तारीफें मिलना शुरू हो गई है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' बनाकर ऑस्कर जीतने वाले निर्देशक डैनी बॉयल ने इस फिल्म की बहुत तारीफ की। वह अनिल के काम के मुरीद तो पहले से ही रहे हैं लेकिन इस फिल्म को देखकर वह अनिल की तारीफ करते नहीं थके।

Oscar winning filmmaker Danny Boyle praises AK vs AK during a conversation with Anil Kapoor Anurag Kashyap and Vikramaditya Motwane
अनुराग कश्यप, अनिल कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'एके वर्सेज एके' कहानी है एक अभिनेता और एक निर्देशक की। एक अभिनेता के साथ एक निर्देशक की बदतमीजी उस पर भारी पड़ जाती है जिसका बदला लेने के लिए निर्देशक उसकी बेटी का अपहरण कर लेता है और उसे अपनी रीयलिटी फिल्म में काम करने को मजबूर कर देता है। अनिल कपूर और अनुराग कश्यप ने इन किरदारों को काल्पनिक तौर पर निभाया है। फिल्म में अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के अलावा सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर, बोनी कपूर आदि कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Oscar winning filmmaker Danny Boyle praises AK vs AK during a conversation with Anil Kapoor Anurag Kashyap and Vikramaditya Motwane
डैनी बॉयल - फोटो : फाइल

हाल ही में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट की तरफ से डैनी ने एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जिसमें फिल्म 'एके वर्सेज एके' के मुख्य कलाकार अनिल कपूर और अनुराग कश्यप के साथ इस फिल्म के निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी भी शामिल हुए। इस ऑनलाइन बातचीत में डैनी ने अनिल की बहुत तारीफ की। डैनी ने कहा, 'अनिल, यह फिल्म सभी स्तरों पर एक सफल फिल्म है। इस फिल्म की विचारधारा कुछ ऐसी है जिसे हर कोई ठीक से बना नहीं सकता। लेकिन, यहां इस पर बहुत अच्छे से काम हुआ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar winning filmmaker Danny Boyle praises AK vs AK during a conversation with Anil Kapoor Anurag Kashyap and Vikramaditya Motwane
अनिल कपूर और अनुराग कश्यप - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी बात जारी रखते हुए डैनी कहते हैं, 'यह फिल्म असल में इतनी दिलचस्प है कि मुझे यहां कोई मोड़ दिखाई नहीं दिया, इतनी कष्टदायी है कि यहां पर सम्मान और अहंकार को रौंद दिया जाता है, इतनी रोमांचक भी है कि ऐसा लगता है कि कहानी असल में सांस ले रही हो। फिल्म में सारा काम बहुत ही शानदार ढंग से किया गया है। और वास्तव में यह फिल्म बहुत ज्यादा मजेदार है।'

विज्ञापन
Oscar winning filmmaker Danny Boyle praises AK vs AK during a conversation with Anil Kapoor Anurag Kashyap and Vikramaditya Motwane
अनिल कपूर - फोटो : Twitter

डैनी ने कहा कि अल पचीनो, रॉबर्ट डी नीरो, क्रिस हेम्सवर्थ जैसे कलाकार इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहेंगे। लेकिन, वह दावे से नहीं कह सकते कि वे 'एके वर्सेज एके' का रीमेक इस तरह बना भी पाएंगे या नहीं। डैनी और अनिल ने ऑस्कर विजेता फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' में साथ काम किया है। अनिल ने इस साल की शुरुआत भी फिल्म 'मलंग' से धमाकेदार की थी और अंत भी बहुत शानदार रहा। इस समय वह वरुण धवन, नीतू सिंह और कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

सुशांत सिंह राजपूत केस पर CBI ने तोड़ी चुप्पी, जांच पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed