फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत केस पर CBI ने तोड़ी चुप्पी, जांच पर सवाल उठाने वालों को दिया जवाब

Wed, 30 Dec 2020 07:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Dec 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
CBI Breaks Silence in Sushant Singh Rajput Death case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत के निधन को छह महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। 14 जून को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट पर मिला था। इस मामले की जांच पिछले 145 दिनों से सीबीआई के पास है। लेकिन अब तक जांच एजेंसी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। वहीं सीबीआई से कई लोग अब जांच को लेकर सवाल भी पूछ रहे हैं। भाजपा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बताया कि इस मामले पर अब सीबीआई ने अपना जवाब दे दिया है। और साथ ही ये भी खुलासा किया है कि इस मामले की जांच कैसे हो रही है।

CBI Breaks Silence in Sushant Singh Rajput Death case
सुब्रमण्यम स्वामी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

दरअसल सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर जांच की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी थी। जिसपर जवाब देते हुए सीबीआई ने कहा है कि जांच एजेंसी सुशांत सिंह राजपूत मामले में सभी पहलूओं पर गौर कर रही है और फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

CBI Breaks Silence in Sushant Singh Rajput Death case
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : isntagram/gattukapoor

सीबीआई ने अपने जवाब में कहा है कि व्यापक और पेशेवर तरीके से फॉरेंसिक उपकरणों के जरिए जांच कर रही है। मोबाइल टॉवरों के बेकार हो चुके डेटा का भी गहन विश्लेषण किया गया है । इसके अलावा केस से जुड़े सभी संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं ताकि जो सवाल उठाए गए हैं उनका सही से जवाब मिल सके। मामले की जांच बेहद गहराई और व्यापक स्तर पर हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI Breaks Silence in Sushant Singh Rajput Death case
अनिल देशमुख, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने की जल्द खुलासा करने की मांग
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बीते दिनों कहा था कि महाराष्ट्र और देश की जनता सीबीआई की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में लोग मुझसे केस के स्टेटस के बारे में पूछते रहते हैं। मैं सीबीआई से निवेदन करूंगा कि वह जल्द से जल्द इस बात का खुलासा करें कि यह आत्महत्या थी या उनका मर्डर हुआ था।

विज्ञापन
CBI Breaks Silence in Sushant Singh Rajput Death case
सतीश मानेशिंदे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : एएनआई

रिया चक्रवर्ती के वकील ने उठाए थे सवाल
इस मामले की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने एक बयान जारी कर कहा था कि सीबीआई को अपनी जांच लोगों के साथ साझा करनी चाहिए। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के बयान का स्वागत करता हूं, जिसमें उन्होंने सीबीआई को सुशांत सिंह मामले की जांच को लोगों के साथ साझा करने की बात कही। महाराष्ट्र सरकार के बयान में आगे कहा कि जब मुंबई पुलिस ने जांच में दो महीने लगाए थे, तब बड़ी हाय-तौबा मची थी और अभी तक जांच का कोई नतीजा सामने नहीं आ पाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed