फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मैंने प्यार किया' के सेट पर इसलिए 30 रोटियां खाते थे सलमान खान, 31 साल पहले कितनी मिली थी फीस?

Wed, 30 Dec 2020 06:38 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 30 Dec 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan And Bhagyashree movie Maine Pyar Kiya complete 31 year
मैंने प्यार किया - फोटो : फाइल

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' की रिलीज के 31 साल पूरे हो गए हैं। यह वही फिल्म थी जिसमें पहली बार सलमान लीड रोल में नजर आए थे और इसी से वे मशहूर हो गए थे। इसी फिल्म से भाग्यश्री ने अपना डेब्यू किया था। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म एक किस्सा काफी मशहूर है जो सलमान ने खुद शेयर किया था।

Salman Khan And Bhagyashree movie Maine Pyar Kiya complete 31 year
मैंने प्यार किया - फोटो : Twitter

पतले होने से परेशान थे सलमान
जब सलमान खान ने फिल्मों में एंट्री की तब वह काफी दुबले थे। इस वजह से वह काफी परेशान भी रहते थे। एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि 'मैंने प्यार किया' के सेट पर वह 30 रोटियां और खूब केले खाया करते थे। 

Salman Khan And Bhagyashree movie Maine Pyar Kiya complete 31 year
मैंने प्यार किया - फोटो : Twitter

सिर्फ 2 करोड़ में बनी फिल्म
1989 में बनी फिल्म 'मैंने प्यार किया' का बजट महज 2 करोड़ रुपये था। इस फिल्म के लिए फीस के तौर पर सलमान खान को सिर्फ 31 हजार रुपए दिए गए थे। रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों में बहुत पसंद किया और इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। इस फिल्म ने 28 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan And Bhagyashree movie Maine Pyar Kiya complete 31 year
मैंने प्यार किया - फोटो : फाइल

शीशे पर करना पड़ा Kiss
भाग्यश्री की ये पहली फिल्म थी। परिवार वालों ने उन्हें फिल्म में कोई भी किसिंग सीन करने से मना कर दिया था। फिल्म के लिए पहली बार उन्होंने जींस और वन पीस ड्रेस पहनी थी। फिल्म में जो किसिंग सीन था उसके लिए सलमान और भाग्यश्री के बीच कांच की दीवार लगा दी गई थी। हालांकि ये आइडिया उस वक्त काफी कामयाब रहा।

विज्ञापन
Salman Khan And Bhagyashree movie Maine Pyar Kiya complete 31 year
मैंने प्यार किया - फोटो : फाइल

फिल्म के दौरान भाग्यश्री ने कर ली शादी
फिल्म की शूटिंग के दौरान ही भाग्यश्री ने अपने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर हिमालय दासानी से शादी कर ली थी। ये शादी मंदिर में हुई थी जिसमें सलमान और सूरज बड़जात्या पहुंचे थे। इस शादी में परिवार का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed