बॉलीवुड फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा के चोटिल होने की खबर है। शूटिंग के दौरान वरुण धवन भी सीढ़ियों से गिर पड़े लेकिन उन्हें चोट नहीं लगी है। फिल्म में वरुण एक दर्जी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि अनुष्का शर्मा उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का को चोट तब लगी जब वह ब्लॉक प्रिंटिंग कर रही थीं।
{"_id":"5b78406b42c79246553359b6","slug":"anushka-sharma-injured-during-shooting-of-sui-dhaaga","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान चोटिल हुई अनुष्का शर्मा, वरुण भी सीढ़ियों से लुढ़कर नीचे गिरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान चोटिल हुई अनुष्का शर्मा, वरुण भी सीढ़ियों से लुढ़कर नीचे गिरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
अनुष्का और धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Anushka Sharma
रिपोर्ट के मुताबिक अनुष्का को एक सीन के लिए तकरीबन एक घंटे तक ब्लॉक प्रिंटिंग करनी थी जिसके दौरान उन्हें चोट लगी। अनुष्का ने मीडिया को बताया, ‘एक सीक्वेंस के लिए मुझे एक घंटे तक लगातार ब्लॉक प्रिंटिंग करनी थी। मैंने गौर ही नहीं किया कि ये करते हुए मेरे हाथ पर चोट लग गई है। इस पूरे सीन के दौरान मेरे हाथ नीले पड़ गए थे।’
Sui Dhaaga
- फोटो : Instagram
लीड रोल निभा रहे वरुण ने बताया कि उन्हें झगड़े का एक सीन शूट करना था जिसके दौरान वह सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे गिर पड़े थे। शूटिंग के दौरान कलाकारों को चोट लग जाना बहुत आम बात है, लेकिन किसी अभिनेत्री को ब्लॉक प्रिंटिंग के दौरान चोट लग जाने का यह विरला मामला है। इस फिल्म में अनुष्का अपने दर्जी पति को न केवल खुद का काम करने के लिए प्रेरित करती हैं बल्कि उसकी पूरी मदद भी करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो इसको लेकर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। 'सुई धागा' में अनुष्का शर्मा अपने ग्लैमरस अवतार से बिलकुल अलग अलग लुक में नजर आई हैं। उनकी रोती हुई शक्ल की तस्वीर लेकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। पिछले दिनों अनुष्का शर्मा उस वक्त ट्रोल हुई थीं, जब उन्होंने एक शख्स को सड़क पर कूड़ा फेंकने के लिए लताड़ा था। अब एक बार फिर वह उसी वजह से यूजर के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन
virat and anushka
वहीं हाल ही में मीडिया से मुखातिब होने पर अनुष्का ने कहा कि शादी के बाद वह अपने पति विराट के साथ बहुत कम समय बिताया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, ' मैं जब 15 साल की थी, तब से ही मैंने काम करना शुरू कर दिया था। मैं शादी तो कर ली, लेकिन लगातार काम कर रहीं हूं। शादी के बाद मुझे अपने पति विराट के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका ही नहीं मिला।'