{"_id":"5c011404bdec22419975ae87","slug":"anushka-sharma-life-change-after-wedding","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर अनुष्का ने खोले राज, शादी के बाद जिंदगी में कैसे बदलाव?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में 10 साल पूरे होने पर अनुष्का ने खोले राज, शादी के बाद जिंदगी में कैसे बदलाव?
Fri, 30 Nov 2018 04:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए 10 साल पूरे हो रहे हैं। इस बीच अनुष्का की काम करने की शैली और उनकी शख्सियत में काफी बदलाव आए हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपना सारा समय काम और अपनी शादीशुदा लाइफ को दे रही हैं। अनुष्का के फैंस हमेशा यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि वह कैसे शादी के बाद अपनी लाइफ को मैनेज करती हैं।
2 of 5
Anushka Sharma
अनुष्का इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। अनुष्का बताती है कि शादी के बाद उनकी वर्क लाइफ में कितना बदलाव आया है। अभिनेत्री कहती हैं कि शादी के बाद मैं बहुत कम समय विराट के साथ बिता पाई हूं। शादी के तुरंत बाद मेरी फिल्म सुई धागा रिलीज होने वाली थी, जिसकी वजह से मुझे काम पर जल्द लौटना पड़ा।
3 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
अनुष्का आगे कहती हैं, मैं काम करना बहुत पसंद करती हूं। इससे मुझे मानसिक सुकून मिलता है। मैं शादी से पहले इस बात के लिए तैयार थी कि मुझे काम और घर दोनों को समय देना होगा। विराट ने मेरा हर कदम पर साथ दिया है। हम दोनों शादी के बाद अपनी लाइफ को सही तरीके से चलाने में कामयाब रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
वहीं हाल ही में मुंबई के महबूब स्टूडियो में अनुष्का शर्मा अपने हिसाब से पहुंची और उनकी तरफ से आते ही फरमान सुनाया गया कि कोई पत्रकार निजी ज़िंदगी से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। अब सेलेब्रिटी की क्या निजी जिंदगी और क्या व्यावसायिक जिंदगी। दरअसल, इशारा इस बात का था कि कोई विराट कोहली से जुड़ा सवाल नहीं पूछेगा। ऐसा अनुष्का क्यों कर रही हैं, इसका जवाब उनकी पीआर टीम के पास भी नहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 5
anushka sharma
अनुष्का के पास ज़ीरो के बाद फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। उनके प्रोडक्शन हाउस में भी सन्नाटा है और किसी नई फिल्म के बारे में सुगबुगाहट तक नहीं है। उनका प्रोडक्शन हाउस एक वेब सीरीज पर काम कर रहा है और उसकी रिलीज की भी कोई तारीख अभी वह सार्वजिनक नहीं करना चाहतीं और न ही इस वेब सीरीज पर ही बात करने को वह उत्सुक दिखाई देती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।