फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट को गोद में उठाकर अनुष्का शर्मा ने दिखाए डोले-शोले, वीडियो हो रहा वायरल

Wed, 07 Apr 2021 06:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 07 Apr 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Lifts Virat Kohli in her arms, Fans Says 'Shaktiman Ultra Pro Max', See Viral Video
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न सिर्फ मनोरंजन जगत के बल्कि खेल जगत के भी लोकप्रिय कपल में से एक हैं। दोनों की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग भी है और इनके बीच की केमिस्ट्री पर तो सभी फिदा हो जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ ये स्टार कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहता है। इसी बीच अनुष्का ने एक और वीडियो साझा किया है जो इन दिनों तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का विराट को अपनी गोद में उठाती दिख रही हैं।

Anushka Sharma Lifts Virat Kohli in her arms, Fans Says 'Shaktiman Ultra Pro Max', See Viral Video
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें अनुष्का और विराट का यह वायरल वीडियो एक पुराने ऐड शूट का है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट को पकड़कर उठाती हैं तो वहीं विराट बोलते हैं - ओ तेरी! वीडियो में अनुष्का ऐसा एक बार नहीं बल्कि दो बार करती हैं और उसके बाद अपने बाइसेप्स भी दिखाती हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और वो खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Anushka Sharma Lifts Virat Kohli in her arms, Fans Says 'Shaktiman Ultra Pro Max', See Viral Video
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जब अनुष्का विराट को पहली बार उठाती हैं तो वह बोलते हैं वापस करो। अनुष्का बोलती हैं कि तुम मेरी मदद मत करना, इस पर वह जवाब देते हैं, नहीं करूंगा प्रॉमिस। अनुष्का विराट को दोबारा उठा लेती हैं। यह मजेदार वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Lifts Virat Kohli in her arms, Fans Says 'Shaktiman Ultra Pro Max', See Viral Video
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

वीडियो के साथ साथ अनुष्का कैप्शन में लिखती हैं क्या मैंने ऐसा किया था। अनुष्का के इस कैप्शन पर लोग मजेदार जवाब दे रहे हैं। कुछ फैंस ने अनुष्का के लिए लिखा, शक्तिमान अल्ट्रा प्रो मैक्स। वहीं अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा,  हां आपने ऐसा किया था। वहीं कुछ यूजर्स तो जोड़ी की तारीफ करते थम नहीं रहे हैं।

विज्ञापन
Anushka Sharma Lifts Virat Kohli in her arms, Fans Says 'Shaktiman Ultra Pro Max', See Viral Video
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी को पेरेंट्स बने हैं। उनके घर बेटी ने जन्म लिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। विराट और अनुष्का बेटी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना चाहते हैं। इसके अलावा अनुष्का आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। फिल्म को पर्दे पर सफलता नहीं मिली थी और इसके बाद से ही अनुष्का ने अपने काम से ब्रेक ले लिया था। वहीं अब अपनी बेटी को जन्म देने के बाद अनुष्का फिर से कमबैक के लिए तैयार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed