{"_id":"606d95588ebc3ee64703bdec","slug":"these-five-unknown-facts-of-hindi-cinema-which-you-have-never-know-sunil-dutt-hrithik-roshan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड की इस फिल्म में थे दो इंटरवल, हिंदी सिनेमा की पांच ऐसी बातें जिनपर नहीं होगा यकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड की इस फिल्म में थे दो इंटरवल, हिंदी सिनेमा की पांच ऐसी बातें जिनपर नहीं होगा यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Apr 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मेरा नाम जोकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री सबसे बड़ी है और इसमें तमाम ऐसी बातें हैं, जो लोगों को नहीं पता है। कई ऐसे एक्टर्स और एक्ट्रेस हैं, जिनकी लाइफ से जुड़ी कई रोचक बातें तो सामने आती ही रहती हैं। लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताने जा रहे हैं। जिन्हें सुनकर आप दंग रह जाएंगे। जैसे क्या आपने ध्यान दिया है कि फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में दो इंटरवल थे। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई हो लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान मिली थी।
2 of 5
सुनील दत्त
अभिनेता सुनील दत्त को कौन नहीं जानता। सुनील दत्त ने तमाम फिल्मों में काम किया है और उनकी लगभग फिल्में हिट हुई थी। लेकिन ये बेहद कम लोग जानते हैं कि सुनील दत्त ने सबसे ज्यादा बार डाकू का किरदार अपनी फिल्मों में निभाया था। सुनील दत्त फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिन्होंने डाकू का रोल करने पर वाहवाही लूटी थी।
3 of 5
ऋतिक रोशन
एक्टर ऋतिक रोशन आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाते हैं। ऋतिक के फैंस की कोई गिनती नहीं है। उनकी आने वाली फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आपके पता है कि आपके चहेते अभिनेता ऋतिक रोशन का सरनेम कुछ और है। ऋतिक के पिता राकेश रोशन और उनके पिता थे रोशनलाल नागरथ। ऋतिक के दादा जी का नाम रोशनलाल नागरथ था, इस हिसाब से ऋतिक का असली सरनेम रोशन नहीं बल्कि नागरथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनिल कपूर और रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म इंडस्ट्री में बेहद कम वक्त में ही अपनी पहचान बनाई है। उनका अलग अंदाज लोगों को लोगों को खूब भाता है। लेकिन ये कम लोग ही जानते होंगे कि रणवीर सिंह वैसे तो किसी फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं। लेकिन सुपरस्टार अनिल कपूर उनके मौसा लगते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे
फिल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को कभी कोई नहीं भूल सकता। हां, वहीं जिसमें डायलॉग था, 'जा सिमरन जा जीले अपनी जिंदगी।' फिल्म सुपरहिट हुई थी और फिल्म के गाने हिट। फिल्म का एक गाना था 'मेरे ख्वाबों में जो आए' ये पहला गाना था फिल्म का जो रिकॉर्ड हुआ। आनंद बख्शी ने 24 बार ये गाना लिखकर दिया था, लेकिन आदित्य चोपड़ा हर बार इसे रिजेक्ट कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।