फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना रणौत के माता-पिता ने लगवाया कोरोना टीका तो ट्रोल हुईं अभिनेत्री, यूजर्स बोले- इस संक्रमण से ज्यादा खतरनाक हो तुम

Wed, 07 Apr 2021 04:57 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 07 Apr 2021 04:57 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolled After Sharing Photos of Parents taking Second Shot of Covid Vaccine
कंगना रणौत और उनके माता-पिता वैक्सीन लगवाते हुए - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में एक बार फिर कोरोनावायरस तेजी से अपने पैर पसार रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। साथ ही कई सिलेब्रिटीज ने कोविड वैक्सीन भी ले ली है। इसी बीच कंगना रणौत के माता-पिता ने भी कोरोना टीके का दूसरा डोज ले लिया है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये इसकी जानकारी दी है जिसके बाद से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

Kangana Ranaut Trolled After Sharing Photos of Parents taking Second Shot of Covid Vaccine
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना रणौत ने अपने ट्विटर अकाउंट से माता-पिता की तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों वैक्सीन लगवाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ ही कंगना ने लिखा, 'मेरे माता-पिता ने आज हिमाचल प्रदेश में वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। उन्हें कोई बुखार, कमजोरी या अन्य कोई दिक्कत नहीं हैं, वो अच्छा महसूस कर रहे हैं। मुझे भी अपनी बारी आने का इंतजार है।'

Kangana Ranaut Trolled After Sharing Photos of Parents taking Second Shot of Covid Vaccine
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

कंगना का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है साथ ही वह जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी हो रही हैैं। एक यूजर ने लिखा है, 'तुम भी वैक्सीन का डोज लेलो, ताकि तुम्हारे दिमाग से गोबर साफ हो जाए कंगना रज्जो।' कंगना बीते दिनों मास्क न लगाने के कारण भी ट्रोल हुई थीं। इसपर भी एक यूजर ने तंज कसा है और लिखा, 'अच्छा है! उम्मीद है आप भी जल्द ही वैक्सीन लगा लेंगी ताकि लोग आपको मास्क लगाने के लिए न बोलें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolled After Sharing Photos of Parents taking Second Shot of Covid Vaccine
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स ने तो कंगना को कोरोना संक्रमण से भी खतरनाक करारा दे दिया है और लिखा, तुम्हारे लिए कोई वैक्सीन बनी नहीं है, क्योंकि तुम इससे ज्यादा खतरनाक हो। इन विवादित टिप्पणयों के बीच कुछ यूजर्स ने कंगना के माता-पिता के प्रति अपनी चिंता भी जाहिर की है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Trolled After Sharing Photos of Parents taking Second Shot of Covid Vaccine
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रणौत फिल्म 'थलाइवी' में नजर आएंगी जो कि 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जयललिता की इस बायॉपिक में कंगना मुख्य किरदार में दिखेंगी। इस दमदार पॉलिटिकल-थ्रिलर का ट्रेलर पहले ही खूब पसंद किया जा चुका है। इसके अलावा कंगना जल्द ही 'तेजस' और 'धाकड़' में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed