बॉलीवुड फिल्में ने देश के साथ साथ विदेशों में भी अपनी खास जगह बनाई है। बॉलीवुड फिल्मों की पाकिस्तान में अच्छी खासी पकड़ है। कहा जाता है कि जब भी पड़ोसी देश के सिनेमाघरों में भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग होती है तो फिल्मों के निर्माता मालामाल हो जाते हैं। ऐसे में कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि भारतीय फिल्मों की तरह ही बॉलीवुड के स्टार्स का भी पाकिस्तान में अच्छा खासा बोलबाला है। साथ ही आपको यह जानकर बेहद हैरानी होगी कि कुछ ऐसे भी स्टार्स हैं, जिन्हें वहां बिल्कुल पसंद नहीं किया जाता। आज हम बताएंगे कि किन-किन भारतीय स्टार्स को पाकिस्तान के लोगों ने सिरे से खारिज कर दिया।
बॉलीवुड के इन स्टार्स को पाकिस्तानी दर्शकों ने किया नापसंद, वजह बेहद दिलचस्प
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें पाकिस्तान में नापसंद किया जाता है। सुनील शेट्टी ने ‘मैं हूं ना’ में एक सेना के व्यक्ति के रूप में काम किया था, जिसने निर्दोष पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या की थी। बस इसके बाद से पाकिस्तानी दर्शक उनकी फिल्में देखना पसंद नहीं करते हैं।
वहीं, सनी देओल गदर: एक प्रेम कथा, इंडियन, मां तुझे सलाम और बॉर्डर जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके सनी देओल को पाकिस्तानी दर्शकों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया। क्योंकि दर्शकों को इनकी फिल्मों में ध्रुवीकरण और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर उनके देश को खलनायक के तौर पर दिखाने का मलाल रहा।
बॉलीवुड में लंबे समय से ज्यादातर देशभक्ति की फिल्में बनाने के लिए अक्षय कुमार जाने जाते हैं। साथ हैं वह देशभक्ति दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। वह हर साल समय-समय पर भारत के जवानों के लिए करोड़ों रुपए खर्च भी करते हैं। इसकी वजह से ही अक्षय कुमार की फिल्में पाकिस्तान में नहीं चल पाती है और इन्हें काफी बड़ी संख्या में नापसंद भी किया जाता है।
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल बेहतरीन कलाकारों मे शुमार है। उनकी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' एक ब्लॉकबस्टर थी। इस फिल्म में पाकिस्तान की बहुत खराब छवि को दिखाया गया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह पाकिस्तान से सर्जिकल स्ट्राइक का बदला लिया गया। इसके चलते इसे पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया। यही नहीं अभिनेता विक्की कौशल को भी पाकिस्तान में बिल्कुल पसंद नहीं किया गया।