{"_id":"606d81188ebc3e8d1c7686f5","slug":"nawazuddin-siddiqui-neha-sharma-starrer-ghalib-asad-bhopali-film-jogira-sara-ra-ra-shooting-wrapped-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गालिब असद भोपाली ने लिखी प्यार न करने वालों की अनोखी कहानी, फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की शूटिंग खत्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गालिब असद भोपाली ने लिखी प्यार न करने वालों की अनोखी कहानी, फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ की शूटिंग खत्म
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Wed, 07 Apr 2021 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
'जोगीरा सारा रा रा' टीम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चर्चित लेखक गालिब असद भोपाली की एक बहुत ही दिलचस्प कहानी पर बनी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ के मुख्य हिस्से की शूटिंग उत्तर प्रदेश में पूरी हो गई है। फिल्म में सूबे की राजधानी लखनऊ और वाराणसी के कुछ अनदेखे इलाके दिखने का दावा फिल्ममेकर्स की तरफ से किया जा रहा है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि फिल्म में लोकेशन से ज्यादा लोगों का ध्यान इसकी कहानी पर रहने वाला है क्योंकि ये फिल्म उन गिनती की फिल्मों में शामिल होने जा रही है जिसके मुख्य जोड़ी के बीच प्यार नहीं होता।
2 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जमाना बदल रहा है। जमाने की सोच बदल रही है, और बदल रहे हिंदी सिनेमा के वे अंदाज जिनके मुताबिक कभी ‘एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते’। लेकिन, इक्कीसवीं सदी में लड़का और लड़की बिना प्यार किए साथ रह सकते हैं, साथ घूम सकते हैं, साथ मस्ती कर सकते हैं और सोच एक सी हो तो हमबिस्तर भी हो सकते हैं। इन्हीं बदले पैमानों पर हिंदी सिनेमा में फिल्में बनाने का नया ट्रेंड ‘कॉकटेल’ जैसी फिल्मों से रफ्तार पकड़ चुका है।
3 of 5
गालिब असद भोपाली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर गीतकार असद भोपाली के बेटे गालिब पिछले दो दशकों से लेखन में सक्रिय हैं। साल 2004 में फिल्म ‘वजह: ए रीजन टू किल’ में लेखन का पहला मौका पाने के बाद गालिब ने ‘सीआईडी’ धारावाहिक के तमाम एपिसोड्स में अपना हुनर दिखाया। उनकी लिखी फिल्मों में ‘मुंबई मिरर’, ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ और ‘3 देव’ शामिल हैं। ‘बाबूमोशाय बंदूकबाज’ की टीम ने ही फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, नेहा शर्मा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जानकारी के मुताबिक फिल्म के अब तक के शेड्यूल में फिल्म के गाने शूट नहीं हुए हैं और फिल्म के संगीत पर काम अब भी जारी है। इसके अलावा फिल्म की बाकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। प्रोडक्शन टीम ने इस बात पर खुशी जताई कि फिल्म की शूटिंग तय शेड्यूल के हिसाब से पूरी करने पर सब लोग सफल रहे। इस दौरान कोरोना संबंधित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया और कोई भी कलाकार या तकनीशियन संक्रमित नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नेहा शर्मा स्टारर फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ दो ऐसे लोगों की कहानी है जो प्यार में नहीं है। फिल्म को इसी साल की दूसरी छमाही में रिलीज करने की प्लानिंग है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लिए नया साल नई उम्मीदें लेकर आया है। उनकी पत्नी आलिया उनके खिलाफ दायर मामले वापस लेने को तैयार हो गई हैं और तलाक का मुकदमा भी आगे न बढ़ाने का उन्होंने एलान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।