फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय राउत पर मराठी फिल्म निर्माता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप, कंगना रणौत बोलीं- मैं फिर से सही साबित हुई

Wed, 07 Apr 2021 03:09 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Apr 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Marathi Film Producer Accuses Shiv Sena MP Sanjay Raut Of Harassment Kangana Ranaut Said Again I Proven Right
स्वप्ना पाटकर, संजय राउत और कंगना रणौत - फोटो : Instagram

अभिनेत्री कंगना रणौत हर मामले में अपनी प्रतिक्रिया जरूर देती हैं। फिर चाहे वो मुद्दा उनसे जुड़ा हो या ना हो। अब मराठी फिल्म प्रोड्यूसर डॉ. स्वप्ना पाटकर ने शिवसेना संसद संजय राउत पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। सिर्फ यही नहीं स्वप्ना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए एक चिट्ठी लिखकर पीएम नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार भी लगाई है। तो अब इस मामले पर एक्ट्रेस कंगना रणौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Marathi Film Producer Accuses Shiv Sena MP Sanjay Raut Of Harassment Kangana Ranaut Said Again I Proven Right
संजय राउत

स्वप्ना ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, 'संजय राउत पिछले 8 सालों से अपनी पार्टी के रुतबे और सिस्टम पर पकड़ का इस्तेमाल कर न सिर्फ उन्हें गालियां दे रहे हैं, बल्कि मेरे परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को प्रताड़ित भी कर रहे हैं। हर साल कुछ अपराध की जांच के लिए मुझे अलग-अलग पुलिस अधिकारी मुझे अलग पुलिस स्टेशनों में बुलाते हैं। मुझे परेशान करते हैं।' इसके अलावा स्वप्ना ने ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मुझे इंसाफ़ चाहिए । मार दिया जाए इससे पहले।' इसके अलावा उन्होंने पीएम मोदी से लेकर अन्य सभी नेताओं को टैग किया है।
 

Marathi Film Producer Accuses Shiv Sena MP Sanjay Raut Of Harassment Kangana Ranaut Said Again I Proven Right
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

तो वहीं स्वप्ना के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने लिखा, 'मैं एक बार फिर सही साबित हुई हूं। पूरी दुनिया मेरे खिलाफ गैंग बना ले और मुझे अपनी लड़ाइयों के लिए गलत ठहराए, लेकिन मैं अपने शब्दों पर कभी पीछे नहीं हटती। 100% सक्सेस रेट, अंत में हमेशा मेरी जीत ही होती है। हा, हा, किसी को भी घमंड हो जाए यार।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Marathi Film Producer Accuses Shiv Sena MP Sanjay Raut Of Harassment Kangana Ranaut Said Again I Proven Right
स्वप्ना पाटकर - फोटो : Instagram

साल 2015 में शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे के जीवन पर एक मराठी फिल्म बनी थी, जिसका नाम 'बालकाडु'। तब स्वप्ना ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। स्वप्ना पेशे से साइकोलॉजिस्ट हैं। वे 'द रॉयल मराठी एंटरटेनमेंट' नाम की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं। सके अलावा वे 2013 में मराठी में मोटिवेशनल पुस्तक 'जीवन फंडा' भी लिख चुकी हैं।

विज्ञापन
Marathi Film Producer Accuses Shiv Sena MP Sanjay Raut Of Harassment Kangana Ranaut Said Again I Proven Right
थलाइवी का ट्रेलर हुआ जारी - फोटो : सोशल मीडिया

तो वहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'थलाइवी' सिनेमाघरों में 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का गाना 'चली चली' रिलीज हो चुका है। बढ़ती हुई कोरोना महामारी के बीच फिल्म 'थलाइवी' की रिलीज को टालने की खबर अब तक नहीं आई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed