फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सब टीवी के धारावाहिक के सेट पर फूटा कोरोना बम, एक साथ 14 लोगों के संक्रमित होने पर बंद हुई शूटिंग

Wed, 07 Apr 2021 02:34 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 07 Apr 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Corona bomb at SAB TV serial, shooting closed after 14 people got infected simultaneously
जेडी मजीठिया-'वागले की दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ महाराष्ट्र सरकार तमाम फिल्म व टीवी निर्माताओं से बात कर उनसे कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में उनसे मदद मांग रही है, वहीं दूसरी तरफ निर्माताओं की संस्था इंडियन फिल्म एंड टीवी प्रोड्यूसर्स काउंसिल के टीवी विंग के चेयरमैन जे डी मजीठिया के धारावाहिक के सेट पर ही कोरोना प्रोटोकॉल उल्लंघन का मामला सामने आया है। मजीठिया के शो के 14 लोग एक साथ कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। शो की शूटिंग बंद है और हालात जल्दी नहीं सुधरे तो ये शो भी कभी भी बंद हो सकता है। इससे पहले मजीठिया के ही एक शो के एक तकनीशियन की कोरोना से मौत हो चुकी है।


 

Corona bomb at SAB TV serial, shooting closed after 14 people got infected simultaneously
वागले की दुनिया - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी के मुताबिक धारावाहिक 'वागले की दुनिया' के मुख्य कलाकार सुमीत राघवन, परिवा प्रणति, भारती आचरेकर और इनके बच्चों के किरदार निभा रहे बाल कलाकार चिन्मयी साल्वी और शीहान कपाही (Sheehan Kapahi) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सेट पर काम करने वाले तमाम लोगों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में लिया है। अमर उजाला को अपने सूत्रों से जानकारी मिली है कि संक्रमित हुए इन लोगों में हर विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। सेट पर मौजूद सभी लोगों का परीक्षण कराया गया है। धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ के निर्माता जेडी मजीठिया का इस बारे में खबर प्रकाशित होने के बाद कहना है कि सेट पर काम करने वाले सभी कलाकारों और कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि शो में काम करने वाले 14 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए। इनमें कलाकार और कर्मचारी दोनों शामिल हैं।’ हालांकि जेडी ने कलाकारों के नाम नहीं बताए।

Corona bomb at SAB TV serial, shooting closed after 14 people got infected simultaneously
जेडी मजीठिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पता चला है कि कोरोना की चपेट में आए सभी लोगों को अपने अपने घरों में ही क्वारंटीन किया गया है और धारावाहिक की शूटिंग बंद है। धारावाहिक के निर्माता जमना दास मजीठिया और सब चैनल के अधिकारी इस घटना से इतना सकते में थे कि सुबह वह इस बारे में बात करने से भी कतरा रहे थे। हालांकि, ‘अमर उजाला’ पर इसकी खबर प्रकाशित होते ही उनके सुर बदल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona bomb at SAB TV serial, shooting closed after 14 people got infected simultaneously
भारती आचरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

जेडी मजीठिया के अलावा सब टीवी के प्रवक्ताओं से भी इस बारे में बात करने की कोशिश की गई थी लेकिन वहां से भी सिर्फ इतना ही कहकर पल्ला झाड़ लिया गया कि सेट पर कुछ लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। लेकिन, ज्यादा जानकारी शो के निर्माता ही दे पाएंगे। सूत्रों ने बताया है कि इस पूरे मामले की शुरुआत कोई पांच दिन पहले हुई जब धारावाहिक 'वागले की दुनिया' के सेट पर मुख्य कलाकारों में शामिल भारती आचरेकर और एक बाल कलाकार को कोरोना से संक्रमित पाया गया। इसके बाद सभी लोगों का परीक्षण कराया
गया।

विज्ञापन
Corona bomb at SAB TV serial, shooting closed after 14 people got infected simultaneously
वागले की दुनिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'वागले की दुनिया' के निर्माताओं के पास फिलहाल कुछ एपिसोड पहले से मौजूद है इसलिए अगले लगभग 10 दिनों तक तो शो आगे बढ़ता रहेगा। लेकिन, उसके बाद शो तब आगे बढ़ेगा जब कलाकार और कर्मचारी स्वस्थ होकर वापस सेट पर आ जाएंगे। इससे पहले जेडी मजीठिया के धारावाहिक 'भाखरवाड़ी' के सेट पर कोरोना वायरस की वजह से एक दर्जी की मौत हो गई थी। तब फैली अफरातफरी की वजह ये धारावाहिक बंद हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed