{"_id":"5bdffbb2bdec2269ab3a10d6","slug":"anushka-sharma-memes-in-shah-rukh-khan-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुई धागा के बाद 'जीरो' के लिए ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया यूजर्स ने कोहली को बताया गंवार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुई धागा के बाद 'जीरो' के लिए ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया यूजर्स ने कोहली को बताया गंवार
Tue, 06 Nov 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero memes
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। 'जीरो' का ट्रेलर दर्शकों को इंतना पसंद आया है कि रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दर्शक ट्रेलर की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 'जीरो' के ट्रेलर को अब तक यूट्यूब पर 6 करोड़ से भी ज्यादा बार यूट्यूब पर देख चुके हैं।
2 of 5
zero memes
- फोटो : twitter
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहरुख खान के फैंस सहित तमाम सिनेप्रियों को शाहरुख के बौने अवतार के अलावा 'जीरो' के डायलॉग्स भी काफी पसंद आ रहे हैं। खास बात यह है कि 'जीरो' के डायलॉग्स के साथ एक बार फिर से अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अनुष्का शर्मा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
'जीरो' के ट्रेलर में जहां शाहरुख ने दर्शकों के दिलों जीता वहीं अनुष्का शर्मा को फिल्म में 'गवारा पसंद है मुझे' वाले डायलॉग की वजह से ट्रोल होना पड़ा रहा है। ट्विटर पर सोशल मीडिया यूजर अनुष्का के पति और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को लेकर मीम्स बना रहे हैं। मजाकिया अंदाज में तस्वीरें शेयर कर हर कोई विराट कोहली को गवारा बोल रहा है।
ऐसा पहला मौके नहीं है जब अनुष्का शर्मा को अपनी फिल्म की वजह से ट्रोल होना पड़ा है। वह 'जीरो' से पहले फिल्म सुई धागा- मेड इन इंडिया में अपने अवतार और रोने वाली एक्टिंग को लेकर खूब ट्रोल हुई थीं। उस समय भी अनुष्का शर्मा की फोटोशॉप्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इसके अलावा अगर भारतीय क्रिकेट टीम कोई मैच हारती है तो भी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का सामना करना पड़ता है।
आपको बता दें कि फिल्म 'जीरो' में सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी सहित रानी मुखर्जी, काजोल, करिश्मा कपूर, अभय देओल, जिमी शेरगिल, आर माधवन और आलिया भट्ट जैसी सितारे कैमियो करेंगी। शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज हुआ फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। यह फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।