फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां बनने जा रहीं अनुष्का शर्मा क्लिनिक के बाहर हुईं स्पॉट, मीडिया से बचती आईं नजर

Sun, 13 Dec 2020 08:24 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Dec 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma on Saturday was spotted at a clinic in Mumbai
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। अनुष्का की प्रेगनेंसी का ये आठंवा महीना चल रहा है। हालांकि इन हालतों में भी वे अपने सारे काम निपटाने पर लगी हैं। हाल ही में अनुष्का डॉक्टर के पास अपना रूटीन चेकअप कराने पहुंची थीं। इस दौरान मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। अनुष्का की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Anushka Sharma on Saturday was spotted at a clinic in Mumbai
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा मुंबई के एक अस्पताल में अपना चेकअप कराने पहुंची थीं। इस दौरान वे अकेली नजर आईं। उनके साथ विराट कोहली नहीं थे। अनुष्का ने इन सबके बीच कोरोना नियमों का ध्यान रखा। वे मास्क लगाकर ही अस्पताल में दाखिल हुईं। और उन्होंने लोगों से दूरी का पालन भी किया।

Anushka Sharma on Saturday was spotted at a clinic in Mumbai
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा ने इस दौरान ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही थीं। प्रेग्नेंसी का ग्लो पर उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। हांलाकि अनुष्का ने बाहर खड़े पैपराजी से दूरी बनाई और बिना फोटो दिए वे बचकर निकल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma on Saturday was spotted at a clinic in Mumbai
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : twitter: @imVkohli

बीते दिनों अनुष्का और विराट ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी। इस मौके पर विराट ने एक पोस्ट साझा किया था। इसमें उन्होंने अपनी शादी की एक तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का को बधाई दी थी। और इसके साथ उन्होंने लिखा,  'तीन साल और जीवन भर का एक साथ।'

विज्ञापन
Anushka Sharma on Saturday was spotted at a clinic in Mumbai
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

गौरतलब है कि अनुष्का और विराट अगले महीने जनवरी 2021 में अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे। आईपीएल से पहले ही अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। आपको बता दें कि अनुष्का और विराट पहली बार एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई और बात शादी तक पहुंच गई। अनुष्का और विराट की शादी की सभी रस्में इटली में हुई थीं।


सलमान खान ने सेलिब्रेट किया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, लेकिन हाथ से केक खाने के लिए किया इनकार

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed