फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान ने सेलिब्रेट किया बॉडीगार्ड का जन्मदिन, लेकिन हाथ से केक खाने के लिए किया इनकार

Sun, 13 Dec 2020 07:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 13 Dec 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan attends bodyguard birthday celebrations but refuses to eat cake
सलमान खान - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में अपनी नेकदिली के लिए मशहूर अभिनेता सलमान खान लोगों की मदद करने में बिलकुल पीछे नहीं हटते। पर्दे पर छाए रहने वाले सलमान फैंस के दिलों पर राज करते हैं। सुपरस्टार होने के बावजूद सलमान की गिनती जमीन से जुड़े रहने वाले कलाकारों में होती है। वह अक्सर इस बात का परिचय भी देते रहते हैं कि उनके लिए सब बराबर हैं और उन्हें सबकी फ्रिक्र है। हाल ही में सलमान अपने बॉडीगार्ड का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे।

Salman Khan attends bodyguard birthday celebrations but refuses to eat cake
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान और उनके बॉडीगार्ड्स के बीच हमेशा से गहरा रिश्ता रहा है। बॉलीवुड में शायद ही लोग किसी सेलेब्रिटी के बॉडीगार्ड का नाम जानते हों। लेकिन सबको सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का नाम पता है। इसके अलावा उनके दूसरे बॉडीगार्ड्स भी हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में इन्हीं से एक बॉडीगार्ड जग्गी का जन्मदिन था, जिसे सेलिब्रेट करने सलमान खुद पहुंचे थे। 

Salman Khan attends bodyguard birthday celebrations but refuses to eat cake
सलमान खान - फोटो : Instagram

इस बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान के बॉडीगार्ड जग्गी केक काट रहे हैं। वहीं वीडियो में दूसरे स्टाफ के लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जग्गी केक काटकर पहले सलमान को खिलाते हैं। पहले तो सलमान केक खाने के लिए अपना मुंह आगे कर देते हैं लेकिन बाद में वह मना कर देते हैं। ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम से साझा किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan attends bodyguard birthday celebrations but refuses to eat cake
सलमान खान - फोटो : instagram/beingsalmankhan

क्यों नहीं खाया केक
दरअसल सलमान अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं। वह रात में खाने से हमेशा परहेज करते हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बिग बॉस के सीजन 13 में किया था। वह एक बार घर के अंदर केक लेकर गए थे। इस दौरान जब प्रतियोगियों ने उन्हें केक खिलाने की कोशिश की तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि वह रात में कुछ भी नहीं खाते। 

विज्ञापन
Salman Khan attends bodyguard birthday celebrations but refuses to eat cake
सलमान खान - फोटो : instagram/aaysharma

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'राधे' इस साल कोरोना की वजह से रिलीज नहीं हो पाई। फिलहाल उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है और इसके पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है। वहीं अब अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'अंतिम' की शूटिंग शुरू कर दी है जिसमें वे एक सिख पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। 

ऑस्कर में भारत की प्रविष्टि ‘जल्लीकट्टू’ से जुड़ीं गुनीत मोंगा, जाहिर की खुशी

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed