फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी हमशक्ल को देख अनुष्का शर्मा भी खा गईं धोखा, बोलीं- 'मैं पूरी जिंदगी...'

Wed, 06 Feb 2019 08:32 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 06 Feb 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma reaction when reaches out twins julia michaels
anushka sharma - फोटो : social media
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिलहाल काम से छुट्टी ले रखी है और न्यूजीलैंड में पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच ऐसा कुछ हुआ कि अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर छा गई हैं। जी हां, अनुष्का किसी फिल्म प्रमोशन या किसी इवेंट को लेकर चर्चा में नहीं हैं बल्कि वजह कुछ और है। 
anushka sharma reaction when reaches out twins julia michaels
Julia Michaels ‏ - फोटो : instagram

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी हमशक्ल को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का और उनकी हमशक्ल को देखकर सभी दोनों को जुड़वा बता रहे हैं। दरअसल, अनुष्का की हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स हैं जो कि एक सिंगर हैं। अनुष्का ने तो नहीं लेकिन जूलिया ने उन्हें खोज निकाला।

anushka sharma reaction when reaches out twins julia michaels
Julia Michaels ‏ - फोटो : instagram

जूलिया ने दो तस्वीरों को ट्वीट कर लिखा कि 'अनुष्का शायद हम जुड़वा हैं।' जूलिया ने पोस्ट में अनुष्का को टैग भी किया। ट्वीट की गई तस्वीर में जूलिया और अनुष्का हूबहू एक जैसे दिख रहे हैं। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma reaction when reaches out twins julia michaels
Julia Michaels ‏ - फोटो : instagram

जूलिया के ट्वीट पर अनुष्का भी रिएक्शन देने में पीछे नहीं रहीं। उन्होंने लिखा कि 'ओएमजी हां... मैं पूरी जिंदगी तुम्हें और हमारे बाकी 5 हमशक्लों को ढूंढ़ती रही।' जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वहीं अनुष्का के बाद अब फैंस विराट कोहली के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं। 



 

विज्ञापन
anushka sharma reaction when reaches out twins julia michaels
alia bhatt - फोटो : social media

अनुष्का शर्मा की हमशक्ल के बाद आलिया भट्ट की हूबहू हमशक्ल वाली लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में वह लड़की बिलकुल 'गली ब्वॉय' वाली आलिया भट्ट की तरह नजर आ रही है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि मानों वह आलिया ही हों। यही नहीं, वीडियो में लड़की आलिया की तरह ही परफॉर्म करती भी दिख रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed