{"_id":"5c5a45b6bdec222ee07373f5","slug":"syed-badr-ul-hasan-khan-death-to-shilpa-shinde-contest-election-these-are-top-bollywood-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सैयद बद्र उल हसन के निधन और शिल्पा शिंदे के चुनाव लड़ने तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सैयद बद्र उल हसन के निधन और शिल्पा शिंदे के चुनाव लड़ने तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें
Wed, 06 Feb 2019 07:55 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 06 Feb 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Syed Badr-ul-Hasan Khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टर सैयद बद्र उल हसन खान बहादुर का निधन
Kapil Sharma
- फोटो : twitter
कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से की मुलाकात
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मंगलवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी से मुलाकात की है। इस बात की जानकारी कॉमेडियन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर से मुलाकात की तस्वीर को ट्विटर अकाउंट पर शेयर भी किया है। कपिल शर्मा के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं।

anushka sharma
ट्रोल होने के बाद अनुष्का शर्मा और उनकी हमशक्ल ने दी प्रतिक्रिया
इन दिनों एक-दूसरे की हमशक्ल होने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अमेरिकन सिंगर जूलिया माइकल्स ने अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने जब अपनी ट्रोल होने वाली तस्वीरों को देखा तो हैरान रह गईं और ट्विटर पर जाकर एक-दूसरे को टैग करके खुद को जुड़वा बताया। बता दें कि जूलिया माइकल्स बिल्कुल अनुष्का शर्मा की हमशक्ल हैं। जैसे ही उनकी तस्वीर सामने आई तो, उन्हें सोशल मीडिया यूजर्स ने मिम्स बनाकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था।

Anil Kapoor
- फोटो : instagram
'टोटल धमाल' के बाद अब 'पागलपंती' करेंगे अनिल कपूर
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के पास इस साल कई कॉमेडी फिल्में हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उनकी एक और फिल्म की घोषणा हो गई है। जी हां, अनिल कपूर इस महीने से अपने अगली कॉमेडी फिल्म 'पागलपंती' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने दी है। उनके ट्वीट के अनुसार, फिल्म 'पागलपंती' में अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डि क्रूजा, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौतेला और सौरभ शुक्ला हैं। फिल्म का निर्देशन अनीज बाज्मी कर रहे हैं।

shilpa shinde
- फोटो : file photo
कांग्रेस में शामिल होते ही शिल्पा शिंदे ने चुनाव लड़ने की घोषणा की
टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' की विनर और कॉमेडी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' में नजर आ चुकीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने राजनीति की ओर रुख कर लिया है। वह मंंगलवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं। मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी नेता चरण सिंह की उपस्थिति में शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस में शामिल हुईं। उन्हें कांग्रेस में शामिल होने के बाद इस बार का लोक सभा चुनाव लड़ने की बात भी कर दी है। गौरतलब है कि वह मुंबई से सुनाव लड़ सकती हैं।