फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या सच में अनुष्का शर्मा ने छोड़ दी 'एक्टिंग'?, सच जानकर फैंस को आ सकता है गुस्सा

Tue, 09 Apr 2019 01:08 AM IST
Mishra Mishra मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 09 Apr 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma really quit Acting know the truth
anushka sharma - फोटो : social media

इंडियन प्रीमियर लीग में अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा के लिए मुंबई में एक नई चुनौती सामने आ गई है। फिल्म जीरो के बाद से कोई दूसरी फिल्म साइन न करने और लगातार भारतीय क्रिकेट टीम या आईपीएल के मैचों में उनकी व्यस्तता देख इस बात के कयास लगाए जाने लगे हैं कि अनुष्का अभिनय की बजाय अब निर्देशन में ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं।

Anushka Sharma really quit Acting know the truth
anushka sharma

अनुष्का बतौर फिल्म निर्माता एनएच 10 और परी जैसी चर्चित फिल्में बना चुकी हैं और उनका अपना प्रोडक्शन हाउस कुछ बड़े ओटीटी के लिए भी इन दिनों कंटेंट तैयार कर रहा है। 

Anushka Sharma really quit Acting know the truth
anushka sharma, alia bhatt

अनुष्का जब ऑस्ट्रेलिया में थीं तो निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म को लेकर उड़ी अफवाह का उन्होंने जोरदार खंडन किया था। ये फिल्म वही है जिसके लिए अब आलिया भट्ट का नाम फाइनल हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma really quit Acting know the truth
Anushka Sharma - फोटो : instagram

इस बीच शनिवार से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई हलचल मची है। ट्रेड के दिग्गज एक दूसरे को फोन करके पूछ रहे हैं कि क्या वाकई अनुष्का ने अभिनय से दूरी बनाने का मन बना लिया है। सूत्र बताते हैं कि ये हलचल एक अंग्रेजी ट्रेड पत्रिका में छपी खबर को लेकर मची है। अनुष्का की तरफ से तो फिलहाल इस बारे में कोई बयान नहीं आया है लेकिन अमर उजाला की तहकीकात बताती है कि ऐसा कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
Anushka Sharma really quit Acting know the truth
virat anushka

अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस क्लीनस्लेट फिल्म्स से जुड़े सूत्र के मुताबिक इस तरह की खबरें अनुष्का के विरोधी खेमे के दिमाग की उपज हैं और ये जानबूझकर इसलिए फैलाई जा रही हैं क्योंकि अनुष्का ने ये पूरा सीजन विराट कोहली के लिए रिजर्व कर रखा है। वह खुद क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर अपनी योजनाएं जग जाहिर कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed