फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: क्या सच में प्रेग्नेंट हैं अनुष्का शर्मा? वायरल तस्वीरों में नजर आया अभिनेत्री का बेबी बंप

Fri, 10 Nov 2023 09:57 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Nov 2023 09:57 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma second pregnancy confirmed Actress Baby Bump Seen in viral videos with Husband Virat Kohli
विराट-अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली चर्चित कपल में शामिल हैं। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। काफी समय से अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबरें मीडिया में चल रही हैं। अब इसे लेकर सच्चाई सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं अभिनेत्री की हालिया वीडियो में उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। इससे साफ होता है कि विराट और अनुष्का के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजने वाली है।



प्रेग्नेंसी की खबरें हो रहीं वायरल
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी निजता का काफी ध्यान रखते हैं। मीडिया की सुर्खियां बनना उन्हें पसंद नहीं। हालांकि, फैंस अपनी इस पसंदीदा जोड़ी की जिंदगी से जुड़ी बातों में खूब दिलचस्पी लेते हैं। काफी दिनों से सोशल मीडिया पर अनुष्का की प्रेग्नेंसी का खबरें छाई हुई हैं। विराट और अनुष्का दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। कपल ने न तो खबरों को खंडन किया है और न ही पुष्टि की है। हालांकि, अनुष्का के हालिया वीडियो में साफ पता चल रहा है कि वह प्रेग्नेंट हैं।

बेबी बंप छिपाती दिखीं अभिनेत्री
बता दें कि वायरल वीडियो विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इसमें अनुष्का शर्मा ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ढीले-ढाले कपड़ों में अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश करती दिख रही हैं। साथ में विराट हैं और दोनों एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले चलते नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बाद अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



फैंस दे रहे बधाई
अनुष्का-विराट का वायरल वीडियो बेंगलुरू का बताया जा रहा है, जहां दोनों होटल से बाहर आते दिख रहे हैं। बता दें कि विराट और अनुष्का एक बेटी- वामिका के माता-पिता हैं। अनुष्का ने साल 2021 में 11 जनवरी को बेटी को जन्म दिया था। अब, जैसे ही अभिनेत्री की दूसरी प्रेग्नेंसी की बात सामने आई है तो फैंस ने शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी हैं। हालांकि, विराट और अनुष्का की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed