{"_id":"607306a6282cc972ba3d3259","slug":"anushka-sharma-share-childhood-photos-with-brother-karnesh-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनुष्का शर्मा ने साझा की बचपन की तस्वीर तो भाई ने किया मजेदार कमेंट, वायरल हो रही फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अनुष्का शर्मा ने साझा की बचपन की तस्वीर तो भाई ने किया मजेदार कमेंट, वायरल हो रही फोटो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले ही कुछ समय से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपने भाई के साथ टेबल पर अखबार पढ़ती नजर आ रही हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा, करनेश शर्मा
- फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया फैंस के साथ अपने बचपन की यादें साझा करती हैं। इस तस्वीर में भी अनुष्का का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात ये है कि उनके भाई करनेश ने अपनी बहन की तस्वीर पर काफी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'हम बचपन में अखबार क्यों पढ़ रहे थे'। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा, 'हम बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखते थे'।
3 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
अनुष्का की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर में वो सफेद टॉप और चेक्ड मिनी स्कर्ट में बहुत ही क्यूट लग रही हैं जबकि करनेश ने सफेद टी शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने दिल इमोजी भी पोस्ट किया। उन्होंने नेशनल सिबलिंग डे के ठीक अगले दिन तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
बता दें कि अनुष्का पिछले 3 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वो आखिरी बार शाहरुख और कटरीना के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके बाद से ही अनुष्का ने कुछ समय के लिए पर्दे से ब्रेक लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
अनुष्का बहुत जल्द पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक फिल्म सेट से अपनी तस्वीर साझा की थीं। इस तस्वीर में अनुष्का कुर्सी पर बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रहीं थीं और मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का का मेकअप कर रहीं थीं। मां बनने के बाद अनुष्का एक बार फिर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं वहीं फैंस भी अपनी चहेती अभिनेत्री के जल्दी से फिल्मों में लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।