बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी जिंदगी के हर फेज को बेहद खूबसूरती से जीया है। एक अभिनेत्री बनने के बाद वो विराट की गर्लफ्रेंड बनीं और फिर उनसे शादी रचा ली। अब अनुष्का एक नन्ही सी राजकुमारी की मां भी बन चुकी हैं। अनुष्का ने जनवरी में बेटी वामिका को जन्म दिया है। प्रेग्नेंसी से पहले हो या फिर प्रेग्नेंसी के बाद अनुष्का ने अपना फिगर भी मेंटेन रखा है। वहीं अब उनके चेहरे पर पहले से ज्यादा निखार आ गया है। हाल ही मे अभिनेत्री ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मां बनने के बाद बदल गया अनुष्का शर्मा का अंदाज, लेटेस्ट तस्वीर साझा कर फैंस को बनाया दीवाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो घर में बैठीं नजर आ रही हैं। हल्के रंग की डेनिम आउटफिट पहनी अनुष्का के चेहरे पर हल्की सी धूप पड़ रही है। इस तस्वीर में उनके चेहरे पर एक अलग सी रौनक देखने को मिल रही है।
View this post on Instagram
इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा,'लाइट कैचर'। इसका मतलब होता है रौशनी को पकड़ने वाला। अब इस खूबसूरत तस्वीर पर फैंस भी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने फायर इमोजी वाली इमोजी बनाई तो वहीं कुछ ने दिल वाली इमोजी पोस्ट करके अनुष्का की इस तस्वीर पर प्यार लुटाया।
इसके अलावा कुछ यूजर्स अनुष्का को 'खूबसूरत', 'शानदार', 'बेस्ट मां' जैसे कमेंट भी कर रहे हैं। अनुष्का ने जिस तरह से मां बनने के बाद भी खुद को फिट रखा है उसे लेकर भी उनकी काफी तारीफ हो रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले विराट कोहली ने अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा की थी जो खूब वायरल हुई थी। इस तस्वीर में वो अनुष्का के माथे पर किस कर रहे थे।
इसके अलावा विराट और अनुष्का की और तस्वीर पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय क्रिकेटर और कप्तान विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर को साझा करते हुए विराट ने इस दिन की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही विराट ने लिखा कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने।अनुष्का अभी मदरहुड इंजॉय कर रही हैं वहीं फैंस को उम्मीद है कि वो बहुत जल्द बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करेंगी।