आमतौर पर लोग जिंदगी में एक बार शादी करते हैं लेकिन जब बात बॉलीवुड सेलेब्स की आती है तो उनकी जिंदगी में शादी के नंबर्स कोई खास फर्क नहीं डालते। बॉलीवुड सेलेब्स ने ना सिर्फ कई बार शादी रचाई है बल्कि कुछ अभिनेत्रियों ने तो तलाकशुदा मर्दों से शादी की है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन अभिनेत्रियों ने तलाकशुदा सितारों से रचाई शादी, इस अभिनेता की पूर्व पत्नी ने लगाया था घर तोड़ने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का आता है। शिल्पा ने राज कुंद्रा से साल 2009 में शादी रचाई थी। राज ने शिल्पा के लिए अपनी पहली पत्नी कविता कुंद्रा को तलाक दे दिया था। जिसके बाद राज कुंद्रा की पूर्व पत्नी ने खुलेआम शिल्पा को तलाक के पीछे का कारण बताया था। राज-शिल्पा का एक बेटा विवान और बेटी शमिषा है।
रानी मुखर्जी
इस लिस्ट में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी का नाम भी शुमार है। रानी ने यश चोपड़ा के बड़े बेटे आदित्य चोपड़ा से शादी की, जो कि पहले से ही शादीशुदा थे। आदित्य चोपड़ा की यह दूसरी शादी है। अक्सर यह अनुमान लगाया जाता है कि रानी मुखर्जी की वजह से शादी के सात साल बाद आदित्य ने अपनी पहली पत्नी पायल चोपड़ा को तलाक दे दिया था। दोनों ने साल 2014 में शादी रचाई थी। आदित्य और रानी की एक बेटी है जिसका नाम अदिरा है।
करीना कपूर खान
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी तलाकशुदा मर्द से शादी रचाई है। जी हां, अभिनेता सैफ अली खान ने करीना से दूसरी शादी की थी। उन्होंने पहली शादी अभिनेत्री अमृता सिंह से की थी और फिर कुछ कारणों के चलते दोनों ने तलाक ले लिया था। करीना-सैफ हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है और उनके बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान है।
लारा दत्ता
मिस यूनिवर्स रह चुकीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने भारतीय टेनिस प्लेयर महेश भूपति से साल 2011 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को 10 साल हो गए है। लारा और महेश की एक बेटी भी है। उनकी बेटी का नाम सायरा भूपति है। महेश की पहली शादी श्वेता जयशंकर से हुई थी।