फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुष्का शर्मा ने लॉकडाउन में बनाए नए दोस्त, घर की बालकनी से साझा की तस्वीर

Sun, 14 Jun 2020 08:54 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 14 Jun 2020 08:54 AM IST
विज्ञापन
anushka sharma share photo from her balcony with new friends
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों अक्सर प्रशंसकों के लिए अपने मजेदार वीडियोज साझा करते रहते हैं। इस बार अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो घर की बालकनी में नजर आ रही हैं।

anushka sharma share photo from her balcony with new friends
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर के साथ अनुष्का ने बताया कि लॉकडाउन में उन्हें नए दोस्त मिल गए हैं। अनुष्का अपनी बालकनी में हैं और उनके चारों ओर गमले में लगे हुए बहुत से पौधे हैं। जिनकी वो देखभाल करती नजर आ रही हैं।

anushka sharma share photo from her balcony with new friends
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का को प्रकृति से बहुत प्यार है। सोशल मीडिया पर भी वो कई बार लोगों को मैसेज देती नजर आई हैं। उन्होंने अपने घर पर कई पौधे लगाए हुए हैं। तस्वीर के साथ अनुष्का ने कैप्शन में लिखा- 'मैं और मेरे दोस्त।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Me and my buddies 🌱🌱🌱

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

विज्ञापन
विज्ञापन
anushka sharma share photo from her balcony with new friends
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था जो वायरल हो गया था। इस वीडियो में उनके घर में एक 'डायनासोर' घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। इस वीडियो को साझा करते हुए अनुष्का ने लिखा था, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक 'डायनासोर' देखा है।' अनुष्का के इस वीडियो ने फैंस को भी हैरत में डाल दिया था। दरअसल वीडियो में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ही घर में डायनासोर बनकर घूम रहे थे।

विज्ञापन
anushka sharma share photo from her balcony with new friends
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो वो आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अनुष्का अभी पूरा ध्यान अपने प्रोडक्शन हाउस पर दे रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी। वेब सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया।

किरण खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर ने दी बधाई, साझा की थ्रोबैक तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed