{"_id":"5e8725b78ebc3e78aa2c825e","slug":"anushka-sharma-shared-photos-with-husband-virat-kohli-on-her-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में जमकर मस्ती कर रहे हैं विराट- अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में जमकर मस्ती कर रहे हैं विराट- अनुष्का, सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 03 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे देश में कोरोना वायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ऐसे में सरकार के लॉकडाउन आदेशों के बाद आम लोगों के साथ ही साथ सितारों ने भी खुद को घर में ही कैद कर लिया है। हमेशा व्यस्त रहने वाले सितारे घर में खाली बैठने से बहुत ऊब गए हैं, जिसके चलते अब वो अधिकतर वक्त सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ बिता रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं।
2 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट्स की स्टोरी में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का के साथ ही साथ विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। फैंस इन फिल्टर वाली तस्वीरों का काफी पसंद कर रहे हैं। किसी तस्वीर में बेडटाइम का जिक्र है तो किसी तस्वीर में अनुष्का घर में रहने वालों को महान बता रही हैं।
3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में अनुष्का शर्मा, विराट को हेयरकट देती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था और वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए थे। याद दिला दें कि विराट- अनुष्का लगातार सोशल मीडिया पर अपने फैंस को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Virat Kohli and Anushka
- फोटो : Social Media (सांकेतिक)
गौरतलब है कि एक तरफ जहां विराट- अनुष्का अपने फैंस को जागरुक कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कोरोना के खिलाफ जंग में आर्थिक सहायता भी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट- अनुष्का ने पीएम और सीएम राहत कोष में तीन करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की है।
विज्ञापन
5 of 5
Virat Kohli-Anushka
- फोटो : सोशल मीडिया
वैसे बात इस कपल की लव स्टोरी की करें तो बता दें कि विराट और अनुष्का किसी बॉलीवुड सेट पर नहीं बल्कि साल 2013 में एक टीवी ऐड कमर्शियल के सेट पर मिले थे। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ती चली गई। साल 2014 में जब विराट साउथ अफ्रीका से वापस आए तो मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का ने अपनी कार उनके लिए भेजी। धीरे-धीरे ये लव स्टोरी सबके कानों तक पहुंची और दिसंबर 2017 में दोनों ने शादी कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।