{"_id":"607966978ebc3ec4be1beab9","slug":"anushka-sharma-shared-throwback-video-with-virat-kohli-said-some-priceless-moments-from-last-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"थ्रोबैक: अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली के साथ बिताए अनमोल पलों को याद, देखें वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थ्रोबैक: अनुष्का शर्मा ने किया विराट कोहली के साथ बिताए अनमोल पलों को याद, देखें वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 16 Apr 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली
- फोटो : Insatagram
Link Copied
पिछले साल उत्पात मचाने के बाद फिर इस साल कोरोना कोहराम मचा रहा है। एक बार फिर लोग घरों में कैद हो गए हैं। ऐसे में सभी को पिछले साल के बिताए पल याद आ रहे हैं। 2020 में लॉकडाउन के कारण महीनों लोगों को घर में रहना पड़ा था। इस दौरान सेलेब्स भी घर में थे। कुछ ने लॉकडाउन का जमकर लुफ्त उठाया। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी लॉकडाउन में जमकर मस्ती करते नजर आए थे। इसकी झलकियां वो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। वहीं, अनुष्का ने उन दिनों बिताए लम्हों का एक वीडियो शेयर किया है।
Trending Videos
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : social media
अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को याद करते हुए उनके साथ बिताए खूबसूरत पल को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'पिछले साल के कुछ खास बेहतरीन पल'। इस वीडियो में अनुष्का विराट कोहली के साथ अपने पेट ड्यूड और स्ट्रे डॉग्स के साथ खेलती दिख रही हैं।
अनुष्का शर्मा को डॉग्स से काफी ज्यादा प्यार है। इसलिए वह डॉग्स के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्हें जब भी टाइम मिलता है वह स्ट्रीट डॉग्स की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाती रहती हैं। उनके इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
anushka sharma and virat kohli with baby girl
- फोटो : facebook/anushka sharma
इस साल जनवरी में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली माता-पिता बने। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया था। विराट ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा था कि 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। आप सभी लोगों की प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।' बेटी का नाम उन्होंने वामिका रखा है।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram: @anushkasharma
दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो विराट अभी आईपीएल में व्यस्त हैं। वहीं, अनुष्का अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत 'काला' फिल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसका निर्देशन बुलबुल फिल्म की डायरेक्टर अनविता दत्त करेंगी। फिल्म में तृप्ती डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि ये फिल्म दिग्गज एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान की डेब्यू फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।