सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: इस फिल्म के एक सीन के लिए 12 दिन तक नहीं नहाएं थे आमिर खान, हो गई थी ऐसी हालत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 16 Apr 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Throwback: Aamir Khan did not take bath for a scene of this film for 12 days, had become such a condition
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दुनिया में एक्टर्स अपने किरदारों के साथ न्याय करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। वहीं, जब बात आमिर खान की हो तो उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। '3 इडियट्स', 'दंगल' जैसी तमाम फिल्मों में काम कर चुके आमिर खान आज भारत के टॉप स्टार्स में से एक हैं। फिल्म गुलाम की शूटिंग के वक्त का एक किस्सा है, जब एक सीन को परफेक्ट तरीके से शूट करने के लिए उन्होंने जान की बाजी लगा दी थी। इस सीन में मौत आमिर खान को छूकर निकल गई थी। 

Trending Videos
Throwback: Aamir Khan did not take bath for a scene of this film for 12 days, had become such a condition
आमिर खान - फोटो : instagram/avigowariker

आमिर खान ने फिल्म 'होली' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से मिली थी। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और आमिर रातों रात मशहूर हो गए थे। इसके बाद आमिर के पास फिल्मों की लाइन लगी हुई थी और उन्होंने करीब आठ-नौ फिल्में साइन कर दी थीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Throwback: Aamir Khan did not take bath for a scene of this film for 12 days, had become such a condition
आमिर खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक फिल्म के लिए उन्होंने 12 दिन तक नहीं नहाया था। फिल्म ‘गुलाम’ का क्लाइमेक्स सीन 10 से 12 दिनों में शूट किया गया था। यह एक फाइट सीन था जिसमें आमिर को विलन ने बहुत पीटा जिसके चलते आमिर के चेहरे पर बहुत सारा खून और गंदगी जमा हो गई थी। उन्होंने क्लाइमेक्स पूरे होने तक अपने चेहरे के लुक की सटीकता और स्थिरता बनाए रखने के लिए 12 दिनों तक नहाया नहीं था।

Throwback: Aamir Khan did not take bath for a scene of this film for 12 days, had become such a condition
आमिर खान रानी मुखर्जी - फोटो : social media

इस फिल्म में में उन्होंने सिद्धार्थ मराठे का किरदार निभाया था। वहीं, रानी मुखर्जी उनके अपोजिट थीं। इस फिल्म में एक ट्रेन का सीन है जो बॉलीवुड के सबसे चर्चित और श्रेष्ठ सीन्स में से एक है। जब यह फिल्म रिलीज हुई थी, तो इस सीन ने काफी चर्चा बटोरी थीं।

विज्ञापन
Throwback: Aamir Khan did not take bath for a scene of this film for 12 days, had become such a condition
आमिर खान - फोटो : Social Media

बता दें कि आमिर खान ने दिल है कि मानता नहीं, जो जीता वही सिकंदर, अंदाज अपना अपना, रंगीला, राजा हिंदुस्तानी, गुलाम, सरफरोश, लगान, दिल चाहता है, रंग दे बसंती, फना, तारे जमीं पर, गजनी, 3 इडियट्स, धूम 3, पीके, दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed