{"_id":"6079583d8ebc3e592071eb5e","slug":"kareena-kapoor-shared-second-son-photo-while-playing-with-saif-ali-khan-and-taimur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर ने शेयर की अपने दूसरे बेटे की तस्वीर, तैमूर और सैफ के साथ खेलते नजर आए नन्हे नवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर ने शेयर की अपने दूसरे बेटे की तस्वीर, तैमूर और सैफ के साथ खेलते नजर आए नन्हे नवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Fri, 16 Apr 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर
- फोटो : Insatagram
Link Copied
अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान इस समय परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। दूसरे बेटे को जन्म देने के बाद से करीना उसका ध्यान रख रही है। वहीं, सैफ भी इस काम में अपनी बेगम का पूरा साथ दे रहे हैं। बता दें कि करीना और सैफ ने अभी तक अपने दूसरे बेटे की शक्ल से फैंस को रुबरू नहीं कराया है। फैंस उसकी तस्वीर देखने के लिए बैचेन हैं। इस बीच करीना ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में तैमूर और सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। अभिनेत्री का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Trending Videos
2 of 5
बच्चों संग करीना-सैफ
- फोटो : Insatagram- @kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे की तस्वीर शेयर यूजर्स की उत्सुकता बढ़ा दी। हालांकि, इस तस्वीर में उन्होंने एक बार फिर बेटे का चेहरा छिपा दिया है। तस्वीर में तैमूर और उनका छोटा भाई खेलने में व्यस्त हैं। वहीं, सैफ अपने लाडले को निहारते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस तस्वीर में करीना नहीं दिख रही हैं।
वहीं, फोटो शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि ‘मेरा वीकेंड कुछ ऐसा है और आपका?’ तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। घंटे भर में इस पोस्ट को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रणधीर कपूर के अकाउंट से एक बच्चे की तस्वीर वायरल हुई थी। बाद में ये पोस्ट डिलीट भी कर दी गई। उस समय खूब चर्चा हुई थी कि ये तस्वीर करीना के छोटे बेटे की है।
4 of 5
करीना कपूर खान
- फोटो : ANI
फैंस के साथ-साथ दादी शर्मिला टैगौर ने अपने पोते को नहीं देखा है। इसका खुलासा खुद करीना ने किया था। उन्होंने बताया था कि शर्मिला दिल्ली में हैं और देश में बढ़ रहे कोरोना के कारण वो अभी तक मुंबई नहीं गई हैं, जिस कारण वो बच्चे को नहीं देख पाई हैं। वहीं, कुछ दिन पहले छोटे बेटे से मिलने कई बॉलीवुड सेलेब्स करीना के घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
सैफ अली खान, तैमूर अली खान, करीना कपूर खान
- फोटो : Social media
बता दें कि करीना ने 21 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दूसरे बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम और तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई फैंस आए दिन करीना के पोस्ट पर तस्वीर की डिमांड करते नजर आते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।