सब्सक्राइब करें

Anushka Sharma: पेरिस में वेकेशन एंजॉय कर रहीं अनुष्का शर्मा, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी ये सलाह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 21 Jul 2022 11:37 PM IST
सार

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस भले इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह इंटरनेट के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

विज्ञापन
Anushka sharma shares her photos from paris vacation eating  croissants with coffee
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। एक्ट्रेस भले इन दिनों बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह इंटरनेट के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अभिनेत्री इन दिनों अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ वैकेशन के लिए पेरिस गई हुई हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ अपनी इस वेकेशन की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

Trending Videos
Anushka sharma shares her photos from paris vacation eating  croissants with coffee
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देख पता चल रहा है कि एक्ट्रेस पेरिस में अपने इस वेकेशन को काफी एंजॉय कर रही हैं। तस्वीरों में अनुष्का सफेद रंग के बाथरोब में खिड़की पर बैठी नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह हाथ में एक कप पकड़े कुछ खाती हुई भी दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘जब पेरिस में हों तो बहुत सार क्रोइसेंत्स (croissants) खाइए। दरअसल, एक्ट्रेस जिस डिश का जिक्र कर रही हैं वह एक फ्रेंच पेस्ट्री है, जिसका कॉफी के साथ आनंद लिया जाता है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka sharma shares her photos from paris vacation eating  croissants with coffee
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

इन तस्वीरों के अलावा उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी पेरिस की कई तस्वीरें शेयर कर अपने इस वेकेशन की झलक फैंस के साथ साझा की है। इतना ही नहीं इन दिनों अपने देश से बाहर रह रहीं एक्ट्रेस देश में होने वाली हर खबर पर नजर बनाए हुए हैं। यही वजह है कि हाल ही में चुनी गईं देश की 15वीं राष्ट्रपति को चुनाव जीतने पर अभिनेत्री ने स्टोरी शेयर कर द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने नई राष्ट्रपति की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, बधाई हो मैडम प्रेसिडेंट।

Anushka sharma shares her photos from paris vacation eating  croissants with coffee
चकदा एक्सप्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरों में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के साथ अभिनेता शाहरुख खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ भी दिखाई दी थीं। वहीं, अब एक्ट्रेस चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अनुष्का जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर के जीवन पर आधारित है, जिसमें एक्ट्रेस झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed