बॉलीवुड अभिनेता अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली और बेटी वामिका की खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उनके द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वामिका और विराट की इस प्यार भरी फोटो पर फैंस तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। यह तस्वीर इतनी खूबसूरत है कि इसे अब तक 24 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगातार विराट और अनुष्का के फैंस दिल वाले इमोजी बनाकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके अलावा, उनके फैंस द्वारा इस तस्वीर को इंटरनेट पर वायरल किया जा रहा है।
सोशल मीडिया: अनुष्का शर्मा ने शेयर की बेटी वामिका और विराट कोहली की खूबसूरत तस्वीर, यूजर्स ने बरसाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या खास है इस तस्वीर में?
यह तस्वीर पिता और पुत्री के बीच का प्यार दर्शा रही है। तस्वीर में वामिका एक बॉल पिट में बैठीं खेल रही हैं, जबकि पिता विराट कोहली उन्हें बड़े प्यार से खेलता देख रहे हैं। विराट अपनी बेटी को खेलते हुए देखकर खिलखिला कर हंस रहे हैं। इस तस्वीर में वामिका का चेहरा नहीं दिख रहा, क्योंकि कैमरे की तरफ उनकी पीठ है। उनके दो चोटी वाले बाल बेहद खूबूसरत लग रहे हैं।
फोटो में वामिका ने क्रीम कलर की फूलों वाली ड्रेस पहनी है, जबकि विराट ने सफेद टी-शर्ट और चश्मा लगा रखा है। वामिका की तरफ प्यार से देखने वाले विराठ के चेहरे पर सुकून भरी मुस्कराहट दिख रही है।
अनुष्का शर्मा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मेरा पूरा दिल एक ही फ्रेम में।
View this post on Instagram
इस तस्वीर पर विराट और अनुष्का के फैंस ने कई कमेंट किये हैं। एक यूजर ने लिखा, प्यारी वामिका अपने सुपरहिरो डेड के साथ। वहीं, एक यूजर ने वामिका की दो चोटियों की तारीफ की। एक यूजर ने इस तस्वीर को इंटरनेट पर आज की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया और लिखा कि माशा अल्लाह! फैंस इस तस्वीर में वामिका पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
अनुष्का ने हाल ही में खुलासा किया कि वह यूएई लौट आई हैं। उन्होंने विराट कोहली की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। गौरतलब है कि अनुष्का बेटी वामिका की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले उन्होंने वामिका की किस लेते हुए एक खूबसूरत तस्वीर को दर्शकों के लिए शेयर किया था जिसमें अनुष्का मुस्करा रही थीं। इस खूबसूरत तस्वीर को 43 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।