200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस प्रर्वतन निदेशालाय (ED) के दफ्तर नहीं पहुंचीं। उन्हें तीन बार समन जारी किया जा चुका है लेकिन वे अब तक पेश नहीं हुई हैं। जैकलीन को सोमवार सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचना था। जैकलीन के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर ED की नजर है. उनके मुताबिक जैकलीन का कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन है और इसी सिलसिले में उनसे पूछताछ होनी है।
Filmy Wrap: ईडी दफ्तर नहीं पहुंचीं जैकलीन और साउथ एक्ट्रेस उमा माहेश्वरी का निधन, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री उमा माहेश्वरी के अचानक निधन से हर किसी को गहरा झटका लगा है। 40 वर्ष की उमा लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं और रविवार को उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। उमा के परिवार में उनके पति मुरगन हैं जो पेशे से एक पशु चिकित्सक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उमा थोड़ा असहज महसूस कर रही थीं और वो अचानक ही जमीन पर गिर गईं। उमा के निधन के बाद साउथ सिनेमा के कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।
| COVID-19: पूजा बेदी और उनके मंगेतर को हुआ कोरोना, इसलिए किया वैक्सीन न लगवाने का फैसला |
ड्रग्स केस में शाहरुख खान का लाडला बेटा आर्यन खान ऑर्थर रोड जेल में है। आर्यन को जेल में आम कैदियों की तरह ही रहना पड़ रहा है। आर्यन का अंडर ट्रायल नंबर N956 है। जेल में किसी अंडर ट्रायल कैदी को उसके नाम से नहीं बल्कि उसके नम्बर से बुलाया जाता है। अब खबर है कि जेल में आर्यन खान को आम कैदियों से ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन की सुरक्षा बढ़ाई गई है। आर्यन को दूसरे कैदियों से अलग एक खास बैरक में रखा गया है। उसे क्रूज ड्रग्स के बाकी आरोपियों से मिलने की इजाजत नहीं दी गई है। आर्यन पर जेल के अधिकारी नजर रख रहे हैं। दरअसल स्टारकिड को जेल की सामान्य परिस्थितियों और भोजन को अपनाने में कठिनाई हो रही है, आर्यन लगातार तनाव में है, कैंटीन से वह बेहद कम खाना खा रहा है। खाने में वह ज्यादातर बिस्कुट ही खा रहा है ऐसे में जेल के अधिकारियों को उसके स्वास्थ्य की काफी चिंता है।
Aryan Khan Drug Case: 'कैदी नंबर 956' आर्यन खान को किया गया स्पेशल बैरक में शिफ्ट, इसलिए बढ़ाई गई सुरक्षा
दिव्या दत्ता ने डीएफडब्ल्यू साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म शीर कोरमा में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता । यह पुरस्कार उन्हें सोमवार को अमेरिका के डलास में दिया गया । फिल्म हर जगह वाहवाही और ख्याति हासिल कर दुनिया भर के फ़िल्म फ़ेस्टिवल्ज़ में हिस्सा ले रही है। फराज अंसारी द्वारा निर्देशित, शीर कोरमा में शबाना आजमी, दिव्या दत्ता और स्वरा भास्कर हैं। फ़िल्म की कहानी दिल को छू लेनेवाली कहानी है जो LGBTQA + समुदाय का प्रतिनिधित्व करती है। दत्ता ने अमेरिका में एक इवेंट में अपनी दूसरी किताब भी लॉन्च की । ' द स्टार्स इन माय स्काई ' नामक पुस्तक दत्ता का फिल्म उद्योग में उन लोगों के साथ यादगार अनुभव और बातचीत है जो अब तक उनके सफर का अहम हिस्सा रहे हैं ।
Sheer Qorma: दिव्या दत्ता ने शॉर्ट फ़िल्म शीर कोरमा के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार