फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'अय्यारी' और पैडमैन' के बाद पाकिस्तान में बैन हुई 'परी', वजह कर देगी हैरान

Sat, 03 Mar 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Mar 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma starr film pari has not released in Pakistan
फिल्म 'अय्यारी', पैडमैन' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद अब पाकिस्तान में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' की रिलीज पर भी बैन लग गया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के कुछ दृश्यों पर आपत्ति जताई है और इसे मुस्लिम विरोधी भावनाओं को भड़काने वाला बताया है। 
Anushka Sharma starr film pari has not released in Pakistan
पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड का कहना है कि अनुष्का शर्मा की फिल्म 'परी' गैर-इस्लामी और मुस्लिम विरोधी भावनाओं को भड़काने वाली है। फिल्म में काला जादू भी दिखाया गया है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड का कहना है कि काला जादू अंधविश्वास को बढ़ावा देता है। 
Anushka Sharma starr film pari has not released in Pakistan
इतना ही नहीं सेंसर बोर्ड का मानना है कि इस फिल्म में मुस्लिमों की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि 'परी' में कुछ हिंदू मंत्रों के साथ कुरान की आयतों को भी मिलाया गया है। जोकि पाकिस्तान सेंसर बोर्ड को पसंद नहीं आया है, इसलिए फिल्म को पाकिस्तान में बैन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma starr film pari has not released in Pakistan
गौरतलब है कि इस फिल्म से पहली अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'पैडमैन' को भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया। पैडमैन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी की फिल्म 'अय्यारी' को भी पाकिस्तान में बैन कर दिया गया। 'अय्यारी' फिल्म भारतीय सेना पर आधारित है। फिल्म को कश्मीर के सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के शिविर में फिल्माया गया है। जिसके चलते फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed