फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chakda Xpress: अनुष्का शर्मा ने शुरू की ‘चकड़ा क्षप्रेस्स’ की शूटिंग, विराट कोहली ने कमेंट कर लुटाया प्यार

Sun, 19 Jun 2022 08:41 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 19 Jun 2022 08:41 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma starts shooting for Jhulan Goswami Biopic Chakda Xpress, Virat Kohli reacts
अनुष्का शर्मा ने शुरू की चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग - फोटो : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी समय से भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। पिछले काफी समय से वह खुद को झूलन गोस्वामी के किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत कर रही थीं। कई बार अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। वहीं, अब वह पूरी तरह से तैयार होने के बाद फिल्म 'चकड़ा क्षप्रेस्स' की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें साझा करके दी है।

Anushka Sharma starts shooting for Jhulan Goswami Biopic Chakda Xpress, Virat Kohli reacts
अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 'चकदा एक्सप्रेस' के सेट पर हैं और वैनिटी वैन दिखाई दे रही है, जिसके गेट पर झूलन लिखा हुआ है। इसके साथ ही अनुष्का ने एक डिजिटल क्लैपबोर्ड और कुछ बॉल्स की तस्वीरें भी साझा की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘मैं वहां वापस आई हूं, जहां से जुड़ी हुई हूं।’

Anushka Sharma starts shooting for Jhulan Goswami Biopic Chakda Xpress, Virat Kohli reacts
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुष्का के पोस्ट पर फैंस और सेलिब्रिटी ने ही नहीं उनके पति विराट ने भी कमेंट किया है। क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने अनुष्का को ऑल द बेस्ट कहा है, तो रणबीर सिंह ने क्रिकेट-बॉल की इमोजी कमेंट कर बधाई दी। वहीं, विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा पर आंखों में एक्साइटमेंट और दिल वाली इमोजी कमेंट कर प्यार बरसाया है। इसके अलावा फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma starts shooting for Jhulan Goswami Biopic Chakda Xpress, Virat Kohli reacts
अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'चकड़ा क्षप्रेस्स' में अनुष्का शर्मा भारत की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अनुष्का ने झूलन के किरदार में ढलने के लिए भी खूब मेहनत की है और घंटों क्रिकेट की ट्रेनिंग की है। 'चकदा एक्सप्रेस' के साथ अनुष्का काफी समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार 2018 में 'जीरो' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed