फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmy Wrap: ‘दोस्ताना 2’ में अक्षय की एंट्री और ओटीटी पर आई ‘अनेक’, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Sun, 19 Jun 2022 08:01 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 19 Jun 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Filmy Wrap: Akshay Kumar Finalized for Dostana 2 and Ayushmann Khurrana Anek On Ott Netflix raksha bandhan trailer  on 21 june Koffee with karan 7 Karan Johar  lawrence bishnoi read 10 news from the entertainment world
अक्षय कुमार, 'अनेक' में आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में रोज हलचल होती रहती है और कई खबरें सामने आती हैं। फैंस को भी अपने पसंदीदा सितारों और फिल्मों से जुड़ी जानकारी जानने का इंतजार रहता है। आज भी कई सितारों और फिल्मों से जुड़ी अपडेट सामने आई है। आयुष्मान खुराना की 'अनेक' जल्द ओटीटी पर आएगी, तो अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं, 'दोस्ताना 2' में अब कार्तिक आर्यन की जगह अक्षय कुमार नजर आएंगे। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। 

Filmy Wrap: Akshay Kumar Finalized for Dostana 2 and Ayushmann Khurrana Anek On Ott Netflix raksha bandhan trailer  on 21 june Koffee with karan 7 Karan Johar  lawrence bishnoi read 10 news from the entertainment world
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती रहती हैं। कॉमेडी हो या सीरियस वह खुद भी जिस किरदार को निभाते हैं, उसमें जान फूंककर रख देते हैं। इसीलिए तो उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म अनेक ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही औसत कमाई की हो, लेकिन इसकी कहानी जबरदस्त थी। अब आयुष्मान खुराना के फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेता की ये फिल्म बहुत जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। तो जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाएं हैं, उनके लिए खास मौका है कि वह ओटीटी पर फिल्म को देख सकते हैं।

Anek OTT Release: सिनेमाघरों में नहीं देख पाए 'अनेक' तो न हों निराश, इस दिन ओटीटी पर एक्शन दिखाएंगे आयुष्मान
Filmy Wrap: Akshay Kumar Finalized for Dostana 2 and Ayushmann Khurrana Anek On Ott Netflix raksha bandhan trailer  on 21 june Koffee with karan 7 Karan Johar  lawrence bishnoi read 10 news from the entertainment world
लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को मिली धमकी की गुत्थी अब तक उलझी हुई है। इस केस में पुलिस सख्ती से जांच कर रही है, जिसमें कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई, जिसमें खुलासा हुआ है कि सिद्धू मुसेवाला को मारने वाले बिश्नोई गैंग के निशाने पर फिल्ममेकर करण जौहर भी थे। बिश्नोई गैंग करण जौहर के लिए पूरी प्लानिंग कर चुका था और ये खुलासा सिद्धू मुसेवाला केस में पकड़े गए आरोपी सौरव कांबले उर्फ महाकाल ने पुलिस की पूछताछ में किया है। हैरानी की बात ये है कि करण जौहर को निशाने पर लेने की वजह दिवंगत अभिनेता सुशांत राजपूत की मौत से जुड़ी हुई है। 

Bishnoi Gang: सुशांत सिंह राजपूत की वजह से इस सितारे को मारना चाहता था लॉरेंस बिश्नोई, नाम जान हो जाएंगे हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmy Wrap: Akshay Kumar Finalized for Dostana 2 and Ayushmann Khurrana Anek On Ott Netflix raksha bandhan trailer  on 21 june Koffee with karan 7 Karan Johar  lawrence bishnoi read 10 news from the entertainment world
रक्षा बंधन - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो चुकी है और अब अभिनेता भी अपनी अगली फिल्मों की तैयारी में जुट गए हैं। बीते दिनों ही अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म 'रक्षा बंधन' की रिलीज डेट का एलान हुआ था और अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें अक्षय ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 21 जून को रिलीज होगा।  

Raksha Bandhan Trailer: इस दिन आएगा अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर, 'लाल सिंह चड्ढा' से होगी फिल्म की टक्कर
विज्ञापन
Filmy Wrap: Akshay Kumar Finalized for Dostana 2 and Ayushmann Khurrana Anek On Ott Netflix raksha bandhan trailer  on 21 june Koffee with karan 7 Karan Johar  lawrence bishnoi read 10 news from the entertainment world
करण जौहर ने शुरू की कॉफी विद करण की शूटिंग - फोटो : Instagram
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन सात फैंस के बीच धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इस शो के जरिए सिनेमा जगत के कलाकार एक छत के नीचे आते हैं, जिनसे करण जौहर मजेदार गॉसिप करते दिखाई देते हैं और अब शो के सीजन सात में भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई देगा। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर शो का एक मजेदार प्रोमो वीडियो शेयर किया है। साथ ही उन्होंने शो की ऑन एयर डेट भी बता दी है। 

Koffee With Karan 7: इस दिन से ऑन एयर होगा 'कॉफी विद करण', सामने आया चैट शो का मजेदार प्रोमो
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed