सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

VIDEO: अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, ऐसे शूट हुआ था रणवीर सिंह के साथ 'दिल धड़कने दो' का इंट्रो सीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 29 Apr 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Talks About Dil Dhadakne Do Introction Scene With Ranveer Singh Says It Was So Special
anushka sharma - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। इन फिल्मों में कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप होती हैं। लेकिन हर फिल्म इसमें काम करने वाले अभिनेता और अभिनेत्रियों के लिए यादगार हो जाती है। हर फिल्म का कोई ना कोई हिस्सा तो इन सितारों के लिए यादगार हो ही जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी फैन्स के साथ साझा किया है।

Trending Videos
Anushka Sharma Talks About Dil Dhadakne Do Introction Scene With Ranveer Singh Says It Was So Special
anushka sharma - फोटो : social media

जोया अख्तर की मल्टीस्टारर फिल्म 'दिल धड़कने दो' में अनुष्का शर्मा के अलावा प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह विक्रांत मैस्सी, राहुल बोस, अनिल कपूर, शेफाली शाह जैसे कई और सितारे भी थे। अब हाल ही में अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें अनुष्का इस फिल्म के इंट्रो सीन को लेकर बात कर रही हैं। अनुष्का बता रही हैं कि ये सीन उनके लिए कितना खास है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Talks About Dil Dhadakne Do Introction Scene With Ranveer Singh Says It Was So Special
अनुष्का शर्मा - फोटो : Social Media

ये वीडियो जोया अख्तर और रीमा कगती के सोशल मीडिया पेज 'टाइगर बेबी फिल्म्स' पर साझा किया गया है। इस वीडियो में अनुष्का बता रही हैं कि फिल्म 'दिल धड़कने दो' में फराह की भूमिका में उनका इंट्रो सीन कैसे अद्वितीय और खास है। इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'ऑफ द रिकॉर्ड्स विद अनुष्का शर्मा, दिल धड़कने दो।'

View this post on Instagram

We make films for the silver screen but the little stories that make the big picture don’t always come through. Here's introducing our 'Off The Record' series where cast and crew from the Tiger Baby clan let us in on what went into creating some of their best scenes, what their psychology was in that moment and why this particular scene will always remain unforgettable to them. #nowrolling #storybehindthescene #offtherecordwithtigerbaby Off The Record with Anushka Sharma Film: Dil Dhadakne Do Scene : Farah's introduction scene

A post shared by Tiger Baby (@tigerbabyfilms) on

Anushka Sharma Talks About Dil Dhadakne Do Introction Scene With Ranveer Singh Says It Was So Special
anushka sharma - फोटो : instagram

इसी के साथ वीडियो को शेयर करते हुए पेज ने आगे मैसेज में लिखा है, 'हम सिल्वर स्क्रीन के लिए फिल्में बनाते हैं लेकिन बड़ी कहानियों को बनाने वाली छोटी कहानियां कभी सामने नहीं आती हैं। हम 'ऑफ द रिकॉर्ड' सीरीज की शुरुआत कर रहे हैं, जहां टाइगर बेबी के कलाकारों और क्रू द्वारा हमें बताया जाएगा कि उन्होंने किस तरह उनके सर्वश्रेष्ठ दृश्यों को अंजाम दिया था, उस सीन के दौरान उनकी मनोवैज्ञानिकता क्या थी और यह विशेष दृश्य हमेशा उनके लिए अविस्मरणीय क्यों रहेगा।'

विज्ञापन
Anushka Sharma Talks About Dil Dhadakne Do Introction Scene With Ranveer Singh Says It Was So Special
Farhan Akhtar, Ranveer Singh - फोटो : social media

गौरतलब है कि 'टाइगर बेबी फिल्म्स' के पेज पर इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स अपने रोचक किस्से साझा करते हैं। अनुष्का से पहले हाल ही में अभिनेता रणवीर सिंह ने भी दिल धड़कने दो से जुड़ी अपनी यादें साझा की थीं। तो वहीं अभिनेता फरहान अख्तर ने भी अपनी फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के शूटिंग से जुड़े अनुभव और अविस्मरणीय पल याद कर फैन्स के साथ साझा किए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed