सब्सक्राइब करें

15 साल पहले ऐसी नजर आती थीं अनुष्का शर्मा, वायरल हुआ अभिनेत्री का थ्रोबैक विज्ञापन वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Dec 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma throwback video goes viral Anushka is unrecognisable
अनुष्का शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी की वजह से चर्चा में हैं। उनकी गिनती बॉलीवुड की शानदार और दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। वह कई कलाकारों के साथ अभिनय कर बड़े पर्दे पर अपनी अमिट छाप छोड़ चुकी हैं। फिल्मों में आने से पहले अनुष्का शर्मा ने लंबे समय तक विज्ञापन की दुनिया में भी काम किया था। इन दिनों उनका एक पुराना विज्ञापन वायरल हो रहा है। 

Trending Videos
Anushka Sharma throwback video goes viral Anushka is unrecognisable
अनुष्का शर्मा - फोटो : यूट्यूब

अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कदम अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। उनकी यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म से पहले अनुष्का शर्मा ने कई उत्पादकों के विज्ञापनों के लिए काम किया था। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक हेयर केयर उत्पादक से जुड़ा विज्ञापन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma throwback video goes viral Anushka is unrecognisable
अनुष्का शर्मा - फोटो : यूट्यूब

अनुष्का शर्मा के विज्ञापन वीडियो को sting281 नाम के यूट्यूब चैनल में साझा किया गया है। वीडियो में वह काफी यंग दिखाई दे रही हैं जिनसे शादी करने के लिए एक लड़का उन्हें देखने आता है। वीडियो में अनुष्का शर्मा डांस करती हुई नजर आ रही हैं और उनकी मां उन्हें जल्द तैयार होने को कहती हैं, लेकिन वह तैयार नहीं होती है। जब लड़के वाले उनके घर पहुंच जाते हैं तो अनुष्का तुरंत चंद मिनट में तैयार होकर आ जाती हैं।

Anushka Sharma throwback video goes viral Anushka is unrecognisable
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : instagram/anushkasharma

वीडियो के आखिरी में दिखाया गया है कि जब लड़का अनुष्का को देखता है तो वह भी उनका दिवाना हो जाता है। सोशल मीडिया पर अनुष्का का यह विज्ञापन वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं। उनका यह विज्ञापन वीडियो साल 2005 का है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द मां बनने वाले हैं। इस समय वह प्रेग्नेंट हैं। उनके पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का शर्मा की प्रेग्रेंसी की पुष्टि करते हुए एक ट्वीट किया था। 

विज्ञापन
Anushka Sharma throwback video goes viral Anushka is unrecognisable
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

विराट कोहली का वह ट्वीट साल 2020 में सबसे ज्यादा लाइक पाने वाला ट्वीट बन गया है। 27 अगस्त को विराट द्वारा किए गए इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 643.7 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं और फैंस को अपनी सेहत के बारे में भी बताती रहती हैं। 

पढ़ें: इन हस्तियों ने शादी में निभाई खानदानी परंपरा, ईशा ने तो पहनी थी मां नीता अंबानी की 35 साल पुरानी साड़ी

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed