सब्सक्राइब करें

इन हस्तियों ने शादी में निभाई खानदानी परंपरा, ईशा ने तो पहनी थी मां नीता अंबानी की 35 साल पुरानी साड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 09 Dec 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Niharika Konidela Kareena Kapoor Khan Gul Panag Konkona Sen Sharma Neha Dhupia and Isha Ambani these celebs wore their heirloom thing
निहारिका कोनिडेला, करीना कपूर खान, ईशा अंबानी - फोटो : amar ujala

आम लोगों की तरह फिल्मी सितारों के लिए भी शादी उनकी जिदंगी का अहम फैसला होती है। अब तक कई सितारों की शादियां और यूं कहें उनकी जोड़ी हमेशा से सुर्खियों में रहती है। यह सितारे रॉयल शादी के अलावा अपनी खास ज्वेलरी और चीजों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड की कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने अपनी शादी में खानदानी निशानी पहनकर उसको और भी ज्यादा खास बनाया। आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों और हस्तियों से रूबरू करवाते हैं।  

Trending Videos
Niharika Konidela Kareena Kapoor Khan Gul Panag Konkona Sen Sharma Neha Dhupia and Isha Ambani these celebs wore their heirloom thing
निहारिका कोनिडेला - फोटो : इंस्टाग्राम

निहारिका कोनिडेला 
साउथ फिल्मों की अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला नौ दिसंबर को शादी करने जा रही हैं। उससे पहले उनकी प्री वेडिंग सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। निहारिका बिजनेसमैन चैतन्य जेवी के साथ सात फेरे लेंगी। शादी की रस्में राजस्थान के उदयपुर में जारी हैं। निहारिका कोनिडेला ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर साझा करके यह बताया है कि उन्होंने शादी की एक रस्म में अपनी मां की सगाई की साड़ी पहनी। निहारिका कोनिडेला की मां की साड़ी 32 साल पुरानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Niharika Konidela Kareena Kapoor Khan Gul Panag Konkona Sen Sharma Neha Dhupia and Isha Ambani these celebs wore their heirloom thing
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : instagram

करीना कपूर खान 
बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा करीना कपूर खान ने अपनी शादी में सास शर्मिला टैगोर की शादी का जोड़ा पहना था। उन्होंने शर्मिला टगौर की शादी का जोड़ा पहनकर ही सैफ अली खान से शादी रचाई थी। आज भी करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। 

Niharika Konidela Kareena Kapoor Khan Gul Panag Konkona Sen Sharma Neha Dhupia and Isha Ambani these celebs wore their heirloom thing
सोहा अली खान, कुणाल खेमू - फोटो : file photo

सोहा अली खान
पटौदी खानदान हमेशा से अपनी खानदानी चीजों को शादी-ब्याह या फिर खास आयोजनों पर अपनाता रहा है। अभिनेत्री सोहा अली खान ने अभिनेता कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी। अपनी शादी पर सोहा अली खान ने मां शर्मिला टगौर की शादी का हार पहना था।

विज्ञापन
Niharika Konidela Kareena Kapoor Khan Gul Panag Konkona Sen Sharma Neha Dhupia and Isha Ambani these celebs wore their heirloom thing
गुल पनाग - फोटो : file photo

गुल पनाग 
अपनी शादी पर मां की ड्रेस पहनने वालों में अभिनेत्री गुल पनाग का नाम भी शामिल है। उन्होंने साल 2011 में ऋषि अटारी से शादी की। शादी के मौके पर गुल पनाग ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। यह लहंगा अभिनेत्री की मां ने अपनी शादी पर पहना था। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed