भारत में जब से लॉकडाउन लगा है तभी से बॉलीवुड सितारे अपने घरों में ही समय बिता रहे हैं। यह सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। साथ ही उनके ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं। जिनकी बदौलत वो तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड के ये सितारे सोशल मीडिया पर अपने मजेदार फिल्टर फोटोज भी साझा करते रहते हैं। जो खूब वायरल हो चुकी हैं। आज आपको बॉलीवुड के कुछ सितारों के फिल्टर फोटोज से रूबरू करवाते हैं।
अनुष्का से लेकर रणबीर कपूर तक, देखिए 12 सेलेब्स के मजेदार फिल्टर फोटोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का शर्मा-दिशा पाटनी
इन दोनों अभिनेत्रियों के यह फिल्टर फोटो काफी मजेदार है। एक तरफ जहां अनुष्का शर्मा का चमचमाता चेहरा दिख रहा है तो वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी का पियर्सिंग वाला फिल्टर फोटो भी मजेदार है।
तस्वीर में जहां प्रियंका चोपड़ा ग्लिटर फिल्टर के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं वरुण धवन का पपी फिल्टर भी काफी क्यूट दिख रहा है।
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और करिश्मा कपूर की यह फिल्टर फोटो किसी का भी दिल जीत सकती है। वहीं ये फोटो जब सामने आईं थीं तो को सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुईं थीं।
दिलजीत दोसांझ- मीरा राजपूत
इस फिल्टर फोटो में अभिनेता दिलजीत दोसांझ और अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत को पहचानना मुश्किल ही है। हालांकि दोनों की काफी क्यूट नजर आ रहे हैं।