सब्सक्राइब करें

ट्रोल: वामिका के साथ इंग्लैंड जाने पर फूटा लोगों का गुस्सा, अनुष्का शर्मा को जमकर सुनाई खरी-खोटी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 04 Jun 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Anushka Sharma Vamika spotted at Mumbai airport with Virat Kohli gets trolled
वामिका के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

अनुष्का शर्मा एक प्यारी सी बच्ची की मां हैं। इसी साल जनवरी में उनकी बेटी वामिका ने जन्म लिया था। जिसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अनुष्का अपनी बेटी के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थीं। हालांकि अनुष्का ने उस दौरान वामिका का चेहरा पूरी तरह से ढंका हुआ था बावजूद इसके वह मीडिया की नजरों में आ गईं। पहले तो यह तस्वीर वायरल हुई, साथ-साथ लोगों का कहना था कि आखिरकार विराट-अनुष्का की बेटी की पहली झलक मिल ही गई है। वहीं अब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तस्वीर को लेकर अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा है। 



लोगों का फूटा गुस्सा
दरअसल बुधवार रात अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली और टीम इंडिया के साथ WTC फाइनल के लिए इंग्लैंड रवाना हुई थीं। इस दौरान अनुष्का की गोद में वामिका भी थीं। अनुष्का ने वामिका को इस तरह से गोद में छिपा रखा था कि एक झलक भी नजर नहीं आ रही थी। अब लोगों ने अपनी नारजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि कोरोना काल में छोटी बच्ची के साथ यात्रा करना ठीक नहीं है। 

Trending Videos
Anushka Sharma Vamika spotted at Mumbai airport with Virat Kohli gets trolled
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

उस दौरान अनुष्का शर्मा के साथ वामिका को देखते ही सभी कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। शायद पैपराजी को उम्मीद थी कि इस बार तो वामिका की एक झलक मिल ही जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके साथ ही ट्रोलिंग का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अनुष्का के साथ-साथ पैपराजी को भी निशाने पर ले लिया। लोगों का कहना था कि इस तरह तो वामिका का दम घुट रहा होगा। वहीं कुछ लोगों ने कोरोना महामारी के वक्त छोटी सी बच्ची के साथ ट्रैवल करने पर भी अनुष्का को सोशल मीडिया पर सुना दिया। उनका कहना था कि महामारी के वक्त छोटी सी बच्ची को यूं लेकर बाहर निकला सुरक्षित नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka Sharma Vamika spotted at Mumbai airport with Virat Kohli gets trolled
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

सोती हुई वामिका को लेकर अनुष्का जैसे ही बस से नीचे उतरीं तो वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचना शुरू कर दिया। कैमरा से बचाने के लिए ही अनुष्का शर्मा को मजबूरन वामिका को पूरी तरह कवर करना पड़ा। हालांकि कुछ यूजर्स ने वामिका का इस तरह मुंह ढंकने पर अनुष्का का समर्थन किया। साथ ही फोटोग्राफर्स पर गुस्सा निकाला जो जबरदस्ती वामिका की तस्वीरें खींच रहे थे और चेहरे पर फ्लैश मार रहे थे।

Anushka Sharma Vamika spotted at Mumbai airport with Virat Kohli gets trolled
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram

पैपराजी पर गुस्सा निकालते हुए एक यूजर ने लिखा, 'शर्म आनी चाहिए। तुम लोग छोटी सी बच्ची की तस्वीरें क्यों खींच कर वायरल कर रहे हो? कम से कम माता-पिता के फैसले की इज्जत को करो, वो नहीं चाहते कि उनकी बेटी की तस्वीरें सामने आएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फ्लैश मार रहे हो, कम से कम यह तो देख लो कि बच्चा सो रहा है। ये हाई इंटेंसिटी वाली लाइट और फ्लैश बच्चों के लिए, इंसानों के लिए बहुत खतरनाक हैं।'

विज्ञापन
Anushka Sharma Vamika spotted at Mumbai airport with Virat Kohli gets trolled
अपनी बच्ची के साथ विराट-अनुष्का - फोटो : ट्विटर

गौतलब है कि विराट-अनुष्का 11 जनवरी को माता-पिता बने थे। इसकी खुशी उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये साझा की थी। इसके साथ ही एक सेशन के दौरान दोनों ने कहा था कि वो बेटी वामिका को तब तक सोशल मीडिया पर नहीं लाएंगे जब तक कि वह खुद इसके बारे में समझने लायक और अपना फैसला लेने लायक नहीं हो जाती।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed