अनुष्का शर्मा ने पहली बार बेटी की तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने बताया कि उसका नाम वामिका रखा है। जैसे ही अनुष्का ने बेटी के नाम का खुलासा किया ये नाम ट्रेंड करने लगा। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसका मतलब जानने के लिए उत्सुक दिखे। वामिका का मतलब है मां दुर्गा। मां दुर्गा के एक स्वरूप को वामिका भी कहा जाता है। अनुष्का और विराट की तरह कई बॉलीवुड सितारे हैं जिनके बच्चों के नाम काफी अलग और खूबसूरत हैं तो चलिए बताते हैं ऐसे सितारों के बच्चों के नाम।
अनुष्का-विराट सहित इन सितारों के बच्चों के नाम भी रहे चर्चा में, जानें वामिका से लेकर तैमूर तक का क्या है अर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। शाहिद ने अपनी बेटी का नाम मीशा रखा है जो कि शाहिद और मीरा के नाम को मिलाकर बना है। वहीं उनके बेटे का नाम जैन (Zain) कपूर है। यह एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ 'ब्यूटी' (सुंदर) होता है।
नील नितिन मुकेश और उनकी पत्नी रुक्मिणी की एक बेटी हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम नूरवी रखा है। उनके इस नाम का अर्थ खुशबू है। नील का मानना है कि उनकी बेटी उनके परिवार में खुशबू की तरह बनकर आईं।
बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड्स की बात करें तो वह हैं तैमूर अली खान। जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने बेटे का नाम तैमूर रखा तो काफी विवाद भी हुआ था। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। इस नाम का मतलब है फौलादी।
तैमूर की तरह ही एक और स्टारकिड हैं जो हमेशा पैपराजी की नजरों में रहते हैं वह हैं अबराम खान। शाहरुख खान के लाडले अबराम का नाम जेविश (Jewish) और भगवान राम से प्रेरित है।