टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी का रिसेप्शन मंगलवार को मुंबई के प्रतिष्ठित सैंट रीजिस होटल में हुआ। 'विरुष्का' के नाम से लोकप्रिय विराट-अनुष्का की जोड़ी ने इस महीने की 11 तारीख को इटली के टस्कनी में शादी की थी। मुंबई में आयोजित रिसेप्शन में सितारों का जमघट लगा।
विराट-अनुष्का के रिसेप्शन पर 'रिवॉल्वर रानी' पर टिकीं रहीं नजरें, रेखा ने लूट ली महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सेलेब कटरीना, ऐश्वर्या, रेखा से लेकर माधुरी और श्रीदेवी ने पार्टी में अपने स्टाइल स्टेटमेंट का जलवा बिखेरा। ज्यादातर बी-टाउन एक्ट्रेसेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। चलिए एक नजर डालते हैं पार्टी में पहुंचीं हीरोइनों के स्टाइलिश अंदाज पर...
Another exclusive video of @imVkohli and @AnushkaSharma arrive at St Regis hotel in Mumbai's Lower Parel for their post wedding reception! #VirushkaReception #Virushka pic.twitter.com/3KqLjzVQ80
अपनी सिल्क साड़ियों के लिए मशहूर रेखा ने विराट-अनुष्का के रिसेप्शन में भी खूबसूरत सिल्क की साड़ी में नजर आईं। सिर से पांव तक सजी रेखा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
फंक्शन में क्वीन कंगना राजकुमारी की तरह नजर आईं। उन्होंने लाइट गोल्डन साड़ी पहन रखी थीं। हर किसी की नजरें उनके लुक पर रही। उन्हें देखते ही मीडिया की नजरें उन पर ठहर सी गईं। कंगना अपनी टीम के साथ यहां पहुंची।
कंगना का रेखा से गले मिलने वाली यह तस्वीर काफी कुछ बयां करती है। वहीं माधुरी का उनको निहारना वाकई दिलचस्प है। तीनों ही बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।