सब्सक्राइब करें

Anushka Virat Wedding Anniversary:अनुष्का-विराट की शादी को हुए 4 साल, एक वक्त ऐसा भी था जब आई थी रिश्ते में दरार की खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 11 Dec 2021 02:07 PM IST
विज्ञापन
Anushka SharmaVirat Kohli wedding anniversary A look at the couple's mushy photos
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी को चार साल हो गये हैं। विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई थी। दोनों की एक खूबसूरत बेटी है, जिसका नाम वामिका है। विराट और अनुष्का अक्सर अपनी बेटी वामिका की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में वह बेटी का चेहरा दिखाने से बचते हैं। वामिका 11 जनवरी 2021 को पैदा हुई थीं। वह इस वक्त 11 महीने की हैं और फैंस उनका चेहरा देखने के लिए लालायित रहते हैं। ज्यादातर तस्वीरों में वामिका की पीठ ही होती है। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में भी विराट और अनुष्का बेटी वामिका को नहीं ले गये थे। दरअसल, विराट और अनुष्का नहीं चाहते कि सोशल मीडिया पर उनकी प्यारी-सी जान वामिका को ट्रोल किया जाए।



 

Trending Videos
Anushka SharmaVirat Kohli wedding anniversary A look at the couple's mushy photos
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी भी बेहद खास है। दोनों की मुलाकात एक शैम्पू के  कमर्शियल शूटिंग के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों इटली में शादी के बंधन में बंधे। यह भी नहीं पता कि विराट ने कैसे अनुष्का शर्मा को प्रपोज किया था। इसका खुसासा भी इस कपल ने कभी नहीं किया। एक बार जब विराट कोहली से पूछा गया था कि उन्होंने अनुष्का शर्मा को शादी का प्रस्ताव कब दिया। इस का जवाब देते हुए विराट कोहली ने कहा था कि वास्तव में औपचारिक तरीके से यह कभी नहीं हुआ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Anushka SharmaVirat Kohli wedding anniversary A look at the couple's mushy photos
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

एक वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि विराट और अनुष्का के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और दोनों ब्रेकअप कर सकते हैं।  लेकिन, यह सब अटकलें गलत साबित हुईं। 2014 में जब भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर गई थी उस वक्त अनुष्का टीम को सपॉर्ट करने पहुंचीं थीं। विराट तब फॉर्म में नहीं थे और सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद उन्हें और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आलोचना का सामना करना पड़ा था। कई बार ऐसा हुआ कि अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली को सपॉर्ट करने स्टेडियम पहुंची, पर विराट कुछ कमाल नहीं कर पायें और दोनों की खूब आलोचना हुई। हालांकि, विराट ने इसके लिए आलोचकों और सोशल मीडिया ट्रोर्ल्स को शर्मनाक लिखकर करारा जवाब दिया।

 

Anushka SharmaVirat Kohli wedding anniversary A look at the couple's mushy photos
अनुष्का और विराट - फोटो : इंस्टाग्राम

2016 में विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'हार्टब्रोकन'। हालांकि बाद में उन्होंने इस फोटो को डिलीट कर दिया। इस फोटो को देखकर लोगों ने अटकलें लगाई कि विराट और अनुष्का के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पर थोड़े वक्त बाद दोनों साथ दिखें।

 

विज्ञापन
Anushka SharmaVirat Kohli wedding anniversary A look at the couple's mushy photos
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी की थी। इटली में हुई शादी में काफी करीबी दोस्तों और कुछ रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। कोहली अक्सर अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में अनुष्का को एक बेहतर इंसान बताया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed