मलाइका अरोड़ा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, चाहें वो उनका ग्लैमरस अवतार हो या फिर उनकी निजी जिंदगी। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के भले ही अलग हो चुके हैं लेकिन अपने बेटे अरहान के लिए ये दोनों कई बार एक साथ दिखाई देते रहते हैं। मलाइका और उनके एक्स हसबैंड अरबाज एक बार फिर से एक साथ नजर आए। दरअसल अरबाज का बेटा अरहान अपनी पढ़ाई के लिए विदेश के एक कॉलेज में पढ़ रहा है। क्रिसमस की छुट्टियों के लिए गुरुवार को अरहान वापस लौटा है। वे दोनों अपने बेटे अरहान को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे।
Pictures: बेटे के लिए साथ आए अरबाज और मलाइका, अरहान को देख हुए इमोशनल
अरहान के मुंबई पहुंचते ही मलाइका और अरबाज खान बेटे को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे। दोनों अरहान को देखकर इमोशनल हो गए। सोशल मीडिया पर उनकी जो तस्वीरें सामने आई हैं उनमें मलाइका और बेटे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी पढ़ाई के लिए अरहान इसी साल अगस्त में विदेश गए थे।
मलाइका और अरबाज खान अक्सर अपने बेटे अरहान के लिए एक साथ देखे जाते हैं। इस साल की शुरुआत में भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान बेटे के साथ लंच के लिए गए थे। इस दौरान एक्ट्रेस और मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा भी उनके साथ थी।
साल 2017 में अलग हो गए थे अरबाज-मलाइका
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने 1998 में शादी की थी। बॉलीवुड में ये एक चर्चित कपल था, लेकिन शादी के 18 सालों के बाद साल 2017 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। जहां मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज खान जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन अपने बेटे अरहान की पैरेंटिंग ये दोनों एक साथ करते हैं।
अगर बात वर्क फ्रंट की करें तो मलाइका अरोड़ा हाल ही में सुपरमॉडल ऑफ द ईयर 2 में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांस को भी जज किया था। अरबाज ने भी हाल ही में अपने टॉक शो पिंच 2 को होस्ट किया था। पिंच सीजन 2 के पहले मेहमान अरबाज के भाई सलमान खान थे।