कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। दोनों ने बीती 9 दिसंबर को बेहद निजी समारोह में शादी की थी। विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में स्थित होटल सिक्स सेंस फोर्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए थे। अब दोनों की हल्दी की फोटो सामने आई है जो वायरल हो रही है।
Katrina Vicky Haldi Photos: कटरीना ने विक्की को अपने हाथों से लगाई हल्दी, वायरल हुईं दोनों की रोमांटिक तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी सेरेमनी की ये तस्वीरें विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए विक्की और कटरीना ने लिखा है- शुक्र सब्र और खुशी।
कटरीना ने अपनी हल्दी सेरेमनी में फैशन डिजाइनर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ आइवरी लहंगा पहना था। वहीं विक्की कौशल सफेद कुर्ते में दिखाई दिए। कटरीना और विक्की की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
कटरीना और विक्की की इन तस्वीरों पर सितारों ने भी कमेंट किया है। ईशान खट्टर, जोया अख्तर, करण जौहर, सान्या मल्होत्रा समेत कई सितारों ने दोनों पर प्यार लुटाया है। हल्दी की रस्म में पिंक और व्हाइट डेकोरेशन थीम पर की गई थी।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर इसका एलान करते हुए लिखा दिल में सिर्फ मोहब्बत लिए आप सभी के आशीर्वाद की मनोकामना। इस खूबसूरत जोड़ी की शादी का गवाह बना 700 साल पुराना किला सिक्स सेंसेस फोर्ट।