सब्सक्राइब करें

Pushpa The Rise New Song: पुष्पा के आइटम सॉन्ग में सामंथा प्रभु के ग्लैमरस अवतार ने बढ़ाई फैंस के दिलों की धड़कन, आते ही इंटरनेट पर छा गया लिरिकल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 11 Dec 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
samantha ruth prabhu new song dance number for pushpa the rise Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Out Now
samantha parbhu new song - फोटो : @PushpaMovie/twitter...aswin_athreya/insta

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अपनी नई बहुप्रतीक्षित फिल्म पुष्पा: द राइज को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं और अब इस फिल्म के आइटम सॉन्ग का फर्स्ट लुक भी आउट हो चुका है। इस गाने में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा प्रभु के ग्लैमरस अवतार ने फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। इस फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु ने धमाकेदार परफार्मेंस दी है। फिल्म मेकर्स इस गाने को साल का सबसे सिजलिंग सॉन्ग बता रहे हैं। हांलांकि मेकर्स ने अभी इस गाने का लिरिकल वीडियो ही रिलीज किया है, लेकिन ये वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। आपको बता दें कि इस गाने को संगीतकार देवी प्रसाद के द्वारा बनाया गया है। जो एक से बढ़कर एक आइटम नंबर देने के लिए जाने जाते हैं। 

Trending Videos
samantha ruth prabhu new song dance number for pushpa the rise Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Out Now
Samantha Ruth Prabhu

सामंथा के स्मोकी अंदाज ने लूटा फैंस का दिल 
फिल्म पुष्पा दा राइज के आइटम सॉन्ग का लिरिकल वीडियो यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है।  फिल्म मेकर्स ने ट्विटर पर आइटम सॉन्ग में एक्ट्रेस सामंथा प्रभु के लुक की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ये सर्दी सामंथा के मूव्स के साथ गर्म होने जा रही है, 10 दिसंबर को 'सिजलिंग सॉन्ग ऑफ दा ईयर''। इस फोटो में सामंथा ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। इस गाने में उनका स्मोकी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
samantha ruth prabhu new song dance number for pushpa the rise Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Out Now
Samantha Ruth Prabhu - फोटो : इंस्टाग्राम

सामंथा प्रभु पहली बार अर्जुन अल्लू के साथ डांस नंबर में दिखाई देंगी। इस गाने को संगीतकार देवी प्रसाद ने बनाया है तो वहीं इस गाने को मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है और हिंदी में इसके बोल लिखे हैं रकीब आलम ने। इस गाने हिंदी वर्जन को अपनी आवाज दी है कनिका कपूर ने, जो अपने सॉन्ग से पार्टी में धूम मचाने के लिए जानी जाती हैं।

samantha ruth prabhu new song dance number for pushpa the rise Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Out Now
फिल्म पुष्पा रिलीज डेट - फोटो : twitter

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा दा राइज दो भागों में बनाई गई है, इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और ये फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म चंदन तस्करों के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
samantha ruth prabhu new song dance number for pushpa the rise Oo Bolega Ya Oo Oo Bolega Out Now
पुष्पा द राइज - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्म मनीष शाह द्वारा निर्मित है और इसके निर्देशक हैं सुकुमार। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट अभिनेत्री रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। पहली बार ऐसा होगा कि ये दोनों एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों के लिए ये फिल्म देखना काफी दिलचस्प होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed