बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्मों के लिए पहले की तुलना में अब अभिनेताओं जितनी ही या उनसे ज्यादा फीस लेती हैं। कई अभिनेत्रियां तो ऐसी हैं जो एक फिल्म के लिए करोड़ों रुपये वसूलती हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ बी-टाउन की हसीनाओं के साथ ही नहीं है। दक्षिण भारतीय सिनेमा की खूबसूरत अदाकाराएं भी अपने अभिनय के लिए अच्छी कमाई करती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियों के बारे में जो कमाई के मामले में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर।
अनुष्का शेट्टी से काजल अग्रवाल तक, कमाई के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं से आगे हैं दक्षिण की ये अभिनेत्रियां, वसूलती हैं करोड़ों रुपये
काजल अग्रवाल
अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री काजल बॉलीवुड और टॉलीवुड दोनों जगत का हिस्सा हैं। 'सिंघम' और 'स्पेशल 26' जैसी फिल्मों से फैंस को अपना दीवान बनाने वाली काजल ने दक्षिण सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक काजल बॉलीवुड से तो अच्छी कमाई करती हैं साथ ही साउथ की किसी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए काजल करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
प्रियामणि
दक्षिण सिनेमा की ऐश्वर्या कही जाने वाली प्रियामणि एक मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने तमिल ,तेलुगू, कन्नड़ के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। प्रिया एक फिल्म के लिए करीब 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। ये रकम बॉलीवुड की कई हसीनाओं को मिलने वाली फीस से ज्यादा है।
तमन्ना भाटिया
तमन्ना भले ही बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आती हों, लेकिन दक्षिण भारतीय सिनेमा में उनका जलवा बरकरार है। 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म का हिस्सा बनने वालीं तमन्ना ने साउथ में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। तमन्ना एक फिल्म के लिए करीब 90 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
कीर्ति सुरेश
फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय और खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने वाली कीर्ति सुरेश दक्षिण सिनेमा का बड़ा नाम हैं। कीर्ति सुरेश सिर्फ फिल्मों में ही सक्रिय नहीं रहतीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी उनके लाखों फैंस है। कीर्ति एक फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
