वरुण धवन ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मों में एंट्री की थी और अपने क्यूट लुक्स से लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। वहीं अब खबर है कि 24 जनवरी को वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल से शादी करके लाखों लड़कियों का दिल तोड़ने वाले हैं। हालांकि वरुण के चाहने वाले उनके लिए बहुत खुश हैं। वरुण के अलावा बॉलीवुड के और भी कई सेलेब्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने बचपन के दोस्त से ही प्यार किया और उन्हें अपना जीवनसाथी बनाया। तो चलिए आपको बताते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्होंने दोस्ती में ही प्यार ढूंढ लिया और बन गए एक दूसरे के हमसफर।
वरुण धवन और नताशा दलाल ही नहीं, बॉलीवुड के इन सितारों ने भी बनाया है बचपन के दोस्त को हमसफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान- गौरी
बॉलीवुड के रोमांस किंग शाहरुख खान को टीनएज में गौरी से प्यार हो गया था। ये बात 1984 की है जब पंचशील क्लब में चल रही एक पार्टी में शाहरुख की नजर गौरी पर पड़ गई थी। शाहरुख 19 साल के थे और गौरी 14 साल की। शाहरुख गौरी को देखते ही समझ गए थे कि उनका दिल अब उनका नहीं रह गया है। चूंकि शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू इसलिए उनकी शादी होना आसान नहीं था। हालांकि सच्चे प्यार के आगे तो हर कोई हार मान ही जाता है। ऐसे में कई उतार चढ़ाव के बाद साल 1991 में शाहरुख और गौरी ने शादी कर ली और अब वो तीन बच्चों के माता पिता बन चुके हैं।
आयुष्मान खुराना- ताहिरा कश्यप
अनोखे विषय पर फिल्में करने के लिए मशहूर दमदार एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा को अपना जीवनसाथी बनाया था। ताहिरा 16 साल की थी जब आयुष्मान से उनकी पहली मुलाकात हुई थी। दोनों के परिवार वाले एक दूसरे को जानते थे और इसलिए आयुष्मान और ताहिरा की मुलाकात होती रहती थी । उस मुलाकात के 12 साल बाद आयुष्मान ने ताहिरा से शादी कर ली। आज दोनों दो बच्चों के माता पिता बन चुके हैं और अपनी शादी में बेहद खुश हैं।
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
आज ऋतिक और सुजैन की राहें भले ही जुदा हो गईं हों लेकिन एक वक्त ऐसा था जब दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। ऋतिक और सुजैन ने एक दूसरो को ट्रैफिक सिग्नल पर देखा था और प्यार में पड़ गए थे। ऋतिक और सुजैन दोनों ही फिल्मी परिवार से थे। ऐसे में दोनों एक दूसरे को जानते थे। ऋतिक सुजैन के प्यार में पागल हो चुके थे। उन्होंने उदय चोपड़ा से अपने दिल का हाल कहकर अपनी बात आगे बढ़ाई थी। 20 दिसंबर 2000 को ऋतिक ने सुजैन से शादी कर ली थी। हालांकि साल 2014 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी लंबी शादी खत्म कर दी थी।
'जाने तु या जाने ना' से फिल्मों में एंट्री करने वाले इमरान खान अब बॉलीवुड से दूर हो चुके हैं। हालांकि अपनी शादी की खबरों को लेकर वो काफी चर्चा में आए थे। इमरान ने साल 2011 में अपनी बचपन की दोस्त अवंतिका मलिक से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने 10 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की बेटी है इमारा जिसका जन्म 2014 में हुआ था।