फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय कुमार ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया योगदान, लोगों से अपील करते हुए कहा-अब बारी हमारी है

Sun, 17 Jan 2021 05:22 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 17 Jan 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Video: Akshay Kumar donates for construction of Ayodhya  Ram Mandir urges everyone to contribute
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देशभर में उल्लास तो देखने को मिला ही रहा है।  सभी भव्य मंदिर के निर्माण की कामना कर रहे हैं और अपने सामर्थ्य अनुसार योगदान भी दे रहे हैं।  बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अब इसमें शामिल हो गए हैं।  अक्षय कुमार ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने लोगों से अपील की है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए सभी अपना योगदान दें। 

Video: Akshay Kumar donates for construction of Ayodhya  Ram Mandir urges everyone to contribute
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है...अब योगदान की बारी हमारी है। मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे। जय सियाराम। वीडियो में अक्षय ने बताया कि वे अपनी बेटी को रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान की कहानी सुना रहे थे। उसी कहानी की तरह उन्होंने देशवासियों से गिलहरी और वानर बनने की अपील भी की है।
 

Video: Akshay Kumar donates for construction of Ayodhya  Ram Mandir urges everyone to contribute
Akshay Kumar - फोटो : Social Media

इस वीडियो में अक्षय कुमार ने रामायण से गिलहरी की एक कहानी उदाहरण के तौर पर सुनाते हुए लोगों से अपील की है कि वे मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दें क्योंकि छोटे से छोटा योगदान भी बहुत मददगार साबित होता है। अक्षय ने रामसेतु बनते वक्त गिलहरी और भगवान राम के संवाद के बारे में बताया जब एक गिलहरी पानी में जाती, फिर रेत में लोटती और उसके बाद रामसेतु के पत्थरों की ओर भागती और इस प्रक्रिया को दोहराती रहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Video: Akshay Kumar donates for construction of Ayodhya  Ram Mandir urges everyone to contribute
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
 अक्षय आगे कहते हैं, 'जब भगवान राम ने गिलहरी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि वे पत्थरों के बीच की दरारों को भर रही है और ऐसा कर के वो रामसेतु बनने में मदद कर रही है।  इसी उदाहरण के तर्ज पर अक्षय कुमार ने देशवासियों से भी ये अपील की है कि वे भी अपनी तरफ से मदद करें। अब बारी उनकी है।'
विज्ञापन
Video: Akshay Kumar donates for construction of Ayodhya  Ram Mandir urges everyone to contribute
ram mandir - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा लेने का अभियान 14 जनवरी से शुरू हुआ है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने निधि समर्पण अभियान के तहत 51 हजार का चेक देकर इस अभियान की शुरुआत की। जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी चंदा दिया था। राष्ट्रपति ने चेक के जरिए पांच लाख रुपये का चंदा ट्रस्ट को सौंपा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed