सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Apna Adda 25: धरमजी के भरोसे से चल निकली मेरी गाड़ी, विधायक निवास में चोरी से गुजारी कितनी ही रातें

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:24 PM IST
विज्ञापन
Apna Adda with Pankaj Shukla series journey of director ssanjay bugalia Dharmendra Rohit Sharma Hema Malini
संजय बुगालिया - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार सक्रिय हुनरमंदों से मुलाकात की सीरीज ‘अपना अड्डा’ में इस बार बारी, निर्देशक संजय बुगालिया की। एक विज्ञापन फिल्म में धर्मेंद्र को निर्देशित करने का मौका मिलने के बाद से संजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अपनी अब तक की संघर्ष यात्रा संजय साझा कर रहे ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल के साथ।

Trending Videos
Apna Adda with Pankaj Shukla series journey of director ssanjay bugalia Dharmendra Rohit Sharma Hema Malini
संजय बुगालिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तो फिल्मों का चस्का आपको भी स्कूल के दिनों मे फिल्में देखकर ही लगा?

(मुस्कुराते हुए) हां, हर फिल्मी कीड़े की तकरीबन यही कहानी होती है। पढ़ाई से ज्यादा फिल्मों में मन लगता है उन दिनों। लेकिन, मैंने कभी हीरो बनने के बारे में सोचा तक नहीं। मेरा पहले दिन से इरादा था कि मुझे फिल्म निर्देशक बनना है। और, मेरा ये पक्का इरादा रंग ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Apna Adda with Pankaj Shukla series journey of director ssanjay bugalia Dharmendra Rohit Sharma Hema Malini
संजय बुगालिया-रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूरदृष्टि, कड़ी मेहनत और पक्का इरादा एक समय देश भर मे दीवारों पर लिखे नारे होते थे, आपकी भी प्रेरणा वैसी ही कुछ है क्या?

हां, कह सकते हैं। मेरा नाम मेरे पिता राजकुमार बुगालिया ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दिवगंत बेटे संजय की याद में ही रखा। उन्हीं के सुझाए ये नारे उन दिनों स्कूलों की दीवारों पर खूब लिखे रहते थे। उन दिनों की फिल्मों ने ही मुझे सिनेमा सिखाया। मैं राजकुमार संतोषी, राजकुमार हिरानी और इम्तियाज अली जैसे द्रोणाचार्यों का एकलव्य हूं।

Apna Adda with Pankaj Shukla series journey of director ssanjay bugalia Dharmendra Rohit Sharma Hema Malini
धर्मेंद्र बुगालिया-हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए फिल्म प्रशिक्षण संस्थान कितनी मदद करते हैं?

मैंने नोएडा के एक फिल्म प्रशिक्षण संस्थान से निर्देशन का कोर्स किया। वहां से पढ़कर निकलते समय तो यही था कि बस मुंबई जाते ही मैं डायरेक्टर बन जाऊंगा। 2005 में मुंबई आया। चर्च गेट स्थित विधायक में सोने का जुगाड़ किया। सुबह सात बजे वहां से भागना होता था और रात 10  बजे से पहले वापस जा नहीं सकते थे। प्रशिक्षण संस्थान आपको एक शुरुआत दे सकते हैं लेकिन मुंबई का संघर्ष अलग स्तर का है। घरवालों का साथ न हो तो यहां पैर जमा पाना मुश्किल ही है।

विज्ञापन
Apna Adda with Pankaj Shukla series journey of director ssanjay bugalia Dharmendra Rohit Sharma Hema Malini
धर्मेंद्र-संजय बुगालिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

और, पहला ब्रेक बतौर निर्देशक कौन सा रहा?

एक निर्देशक के तौर पर मैंने सबसे पहले एक सियासी दल का विज्ञापन बनाया था। पैसा भी अच्छा मिला और मुझे आत्मिक संतुष्टि भी हुई। फिर मेरी बनाई दो शॉर्ट फिल्मों ने देश विदेश में खूब इनाम जीते और इसके बाद आया वो दिन जब कैमरे के सामने थे धर्मेंद्र और एक्शन मुझे बोलना था। उसके बाद तो अब तक हेमा मालिनी, रणवीर सिंह, रवीना टंडन, उर्मिला मांतोडकर, अनूप सोनी और अमन वर्मा जैसे कई कलाकारों को विज्ञापन फिल्मों में निर्देशित कर चुका हूं। क्रिकेटर रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल से भी मैंने अभिनय कराया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed