{"_id":"67485722a0e9446d9c055830","slug":"madhur-bhandarkar-best-movies-are-chandni-bar-heroine-page-3-fashion-traffic-signal-2024-11-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर की इन फिल्मों ने बटोरी काफी चर्चा, वास्तविक मुद्दों पर फिल्म बनाने की है पहचान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhur Bhandarkar: मधुर भंडारकर की इन फिल्मों ने बटोरी काफी चर्चा, वास्तविक मुद्दों पर फिल्म बनाने की है पहचान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 28 Nov 2024 05:12 PM IST
सार
Madhur Bhandarkar Best Movies: मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोइन के दोबारा से रिलीज होने की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच आज हम बात करेंगे, मधुर भंडारकर की वो पांच फिल्में, जिन्होंने काफी ज्यादा चर्चा बटोरी।
विज्ञापन
1 of 6
मधुर भंडाकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर बॉलीवुड निर्देशक मधुर भंडारकर वास्तविक मुद्दों पर आधारित अपनी खास तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। वह अक्सर वास्तविक जीवन की घटनाओं से प्रेरित हो कर फिल्मे बनाते हैं, जो लोगों को काफी कठोर महसूस होती हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्में बनाई हैं, जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है। इन दिनों वह अपनी अगली फिल्म 'वाइव्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर चर्चा में हैं, जो बॉलीवुड की पत्नियों की असल जिंदगी को दिखाएगी। इसके अलावा उनकी एक और सफल फिल्म हिरोइन की दोबारा से रिलीज होने की चर्चा है। इस क्रम में चलिए, आज जानते हैं निर्देशक की उन पांच फिल्मों के बारे में, जिन्होंने काफी ज्यादा चर्चा बटोरी।
2 of 6
मधुर भंडारकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
'हिरोइन'
'हिरोइन' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी एक सफल अभिनेत्री के जीवन के ईर्द-गिर्द घूमती है, जिसका करियर अब ढलान पर है। इस फिल्म में करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई हैं, जबकि उनके साथ अर्जुन रामपाल और रणदीप हुड्डा भी अहम भूमिकाओं में दिखे हैं। मधुर की अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी काफी ज्यादा चर्चा मिली। इस फिल्म के लिए करीना कपूर को काफी तारीफें मिली थी। A
3 of 6
मधुर भंडारकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
'फैशन'
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'फैशन' भी मधुर के करियर की एक बेहतरीन फिल्म है। फिल्म फैशन जगत की वास्तविकता से परिचय कराती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत और मुग्धा गोडसे मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अर्जन बाजवा, समीर सोनी और अरबाज खान सहायक भूमिकाओं में नजर आए। फिल्म को 56वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सह- अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मधुर भंडारकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
'ट्रैफिक सिग्नल'
'ट्रैफिक सिग्नल' साल 2007 में रिलीज हुई एक सामाजिक ड्रामा फिल्म है, जिसे मधुर द्वारा सह-लिखित, सह-निर्मित और निर्देशित किया गया है। फिल्म में कुणाल खेमू, नीतू चंद्रा, रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। बलदेव और कविता पुष्करना द्वारा निर्मित और सचिन यार्डी द्वारा लिखित इस फिल्म के लिए मधुर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्म ट्रैफिक सिग्नल के आसपास रहने वाले लोगों के जीवन की समस्याओं को दिखाती है।
विज्ञापन
5 of 6
मधुर भंडारकर
- फोटो : इंस्टाग्राम @imbhandarkar
'पेज- 3'
'पेज 3' मधुर भंडाकर की एक और चर्चित फिल्म है, जिसे बॉबी पुष्करना और कविता पुष्करना ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी। ये मुंबई शहर में पेज 3 संस्कृति और मीडिया के बारे में है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा, अतुल कुलकर्णी, संध्या मृदुल, तारा शर्मा, अंजू महेंद्रू और बोमन ईरानी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म ने भी तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते थे, जिसमें सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए गोल्डन लोटस पुरस्कार भी शामिल है।
Khesari Lal Song: खेसारी का नया गाना 'राजा हमार महाराजा हवे' रिलीज, चंद घंटों में बटोर लिए इतने लाख व्यूज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।