फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zarina Wahab: जरीना को थी पति आदित्य पंचोली के अफेयर की जानकारी, कंगना रनोत को लेकर भी काफी कुछ कहा

Thu, 28 Nov 2024 02:28 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 28 Nov 2024 02:28 PM IST
सार

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली की पत्नी और अभिनेत्री जरीना वहाब ने अपने पति के अफेयर के बारे में बात की। इसी दौरान उन्होंने कंगना और आदित्य के अफेयर के बाद की स्थिति का भी जिक्र किया।

विज्ञापन
Zarina Wahab Talk About Affair Of Her Husband Aditya Pancholi Say Lot About Kangana Ranaut
जरीना वहाब-आदित्य पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamzarinawahab

आदित्य पंचोली एक समय में बॉलीवुड में काफी बड़ा नाम हुआ करते थे। उन्होंने अभिनेत्री जरीना वहाब से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे भी हुए एक बेटी सना और बेटा सूरज। बेटा सूरज तो बॉलीवुड में ही बतौर हीरो काम कर रहा है। हाल ही में जरीना ने एक इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें साझा कीं जिस कारण एक बार फिर आदित्य पंचोली और कंगना रनोत का पुराना रिश्ता खबरों में आ गया। 

Zarina Wahab Talk About Affair Of Her Husband Aditya Pancholi Say Lot About Kangana Ranaut
पुरानी तस्वीरों में जरीना और आदित्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@iamzarinawahab

अफेयर के बारे में रहती थी खबर
जरीना ने हालिया दिए गए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने पति आदित्य पंचोली के अफेयर के बारे में पता रहता था। वह कहती हैं, ‘मुझे आदित्य के अफेयर का पता होता था लेकिन मैंने उससे कभी कोई सवाल जवाब नहीं किया। मुझे लगता था कि अगर मैंने आदित्य से अफेयर को लेकर सवाल किए तो वह और बेखौफ हो जाएगा। इसलिए मैंने अफेयर को लेकर कभी कोई सवाल पूछा ही नहीं। मैं हमेशा से उसके अफेयर को लेकर तैयार थी। हां, मैं बस इतना जातनी थी कि वह मेरे साथ घर पर अच्छा व्यवहार करता था।’ 

 

 

 

Zarina Wahab Talk About Affair Of Her Husband Aditya Pancholi Say Lot About Kangana Ranaut
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

कंगना को लेकर दिया बयान 
इसी इंटरव्यू में जरीना वहाब ने कंगना रनोत के बारे में भी काफी कुछ कहा। वह कहती हैं, ‘ कंगना अकसर हमारे घर आती थी। मैं उसके लिए हमेशा से अच्छी रही। आदित्य भी उसके साथ अच्छा व्यवहार करते थे। मुझे नहीं पता कि आखिर इनके बीच क्या गलत हुआ। हां, मैंने इतना जरूर कहना चाहूंगी कि मैंने ऐसा कुछ देखा जो आदित्य नहीं देख पाया।’ कंगना का जिक्र इस इंटरव्यू में जरीना ने इसलिए किया क्योंकि एक समय में कंगना और आदित्य के भी रिश्ता रहा। कंगना जब अपना करियर बॉलीवुड में शुरू कर रही थी तब उनके और आदित्य पंचोली को कई बार साथ देखा जाता था। उनके रिश्ते में होने की बात कही जाती थी। इस बात की पुष्टि भी तब हुई जब कंगना ने साल 2019 में आदित्य पंचोली के खिलाफ एक केस दर्ज किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आदित्य ने उन पर हमला किया, उनका शोषण किया, उन्हें घर में बंधक बनाकर रखा। उस समय भी जरीना वहाब अपने पति आदित्य के साथ खड़ी नजर आई थी, उन्होंने अपने पति को पूरा सपोर्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zarina Wahab Talk About Affair Of Her Husband Aditya Pancholi Say Lot About Kangana Ranaut
आदित्य पंचोली और बेटा सूरज पंचोली - फोटो : इंस्टाग्राम-@soorajpancholi, सोशल मीडिया

आदित्य को अच्छा पिता बताया 
जरीना अपने इंटरव्यू में आगे यह भी कहती हैं कि आदित्य एक अच्छा पति और पिता रहा है। वह कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। इस तरह से जरीना ने एक बार फिर इशारा किया कि कंगना ने जो कुछ कहा वह सच नहीं था। 

विज्ञापन
Zarina Wahab Talk About Affair Of Her Husband Aditya Pancholi Say Lot About Kangana Ranaut
आदित्य पंचोली-कंगना रनोत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut, सोशल मीडिया

आदित्य ने भी मानहानि का केस किया था 
आदित्य पंचोली ने भी कंगना रनोत के खिलाफ साल 2019 में एक केस किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि कंगना का वकील उन पर रेप केस लगाने की धमकी दे रहा है। जबकि इस बात में सच्चाई नहीं है। इसलिए उन्होंने कंगना के खिलाफ केस दर्ज करवाया। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed